क्या तलाक ले रहे हैं सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारू असोपा?

    यहां तक की प्रेग्नेंसी के बीच ही एक्ट्रेस अपने मायके आ गई थीं। लेकिन बेटी के जन्म के बाद दोनों के रिश्ते में सुधार देखा गया। अब ताजा रिपोर्ट की माने तो दोनों तलाक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    क्या तलाक ले रहे हैं सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारू असोपा?

    एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और एक्ट्रेस चारू असोपा के बीच फिर से दिक्कतें शुरू हो गई। दोनों के बीच शादी के बाद से ही रिश्ते बिगड़ गये थे। यहां तक की प्रेग्नेंसी के बीच ही एक्ट्रेस अपने मायके आ गई थीं। लेकिन बेटी के जन्म के बाद दोनों के रिश्ते में सुधार देखा गया। अब ताजा रिपोर्ट की माने तो दोनों तलाक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    टिक्की रिपोर्ट के मुताबिक बेटी के जन्म के बाद भी दोनों के रिश्ते में कोई खास सुधार नहीं आया और अब कपल कानूनी तरीके से एक दूसरे से अलग होने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच तालमेल की कमी थी। दोनों इस कमी के बाद भी रिश्ता चलाने की कोशिश की। इनका रिश्ता बना रहे इसलिए दोनों परिवार भी कोशिश करते रहे। लेकिन अब कुछ काम नहीं आ रहा और दोनों अलग होने के लिए कानून का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

    एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और एक्ट्रेस चारू असोपा के बीच फिर से दिक्कतें शुरू हो गई। दोनों के बीच शादी के बाद से ही रिश्ते बिगड़ गये थे। यहां तक की प्रेग्नेंसी के बीच ही एक्ट्रेस अपने मायके आ गई थीं। लेकिन बेटी के जन्म के बाद दोनों के रिश्ते में सुधार देखा गया। अब ताजा रिपोर्ट की माने तो दोनों तलाक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    बता दें, चारू और राजीव नेएक दूसरे को 6 महीने तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों की शादी 7 जून को क्रिस्चियन और बंगाली रीती रिवाज से हुई थी। इसके अलावा दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। हालांकि, शादी के कुछ महीने बाद ही इनके रिश्ते बिगड़ गये। दोनों के रिश्ते में दरार की खबर तब सामने आई जब चारु ने अपने नाम में से राजीव का सरनेम ‘सेन’ हटा लिया था। दोनों ने सोशल मीडिया से अपनी शादी की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। वहीं राजीव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोई उनकी पत्नी चारू का ब्रेनवाश करने की कोशिश कर रहा है। इसके जवाब में चारू ने एक इंटरव्यू में माना था कि राजीव उन्हें मुंबई के घर में अकेला छोड़ कर दिल्ली चले गए हैं जिस वजह से वो बहोत नाराज थीं। हालांकि, ये कभी सामने नहीं आया कि दोनों में किस बात को लेकर दरार आई थी। अब बेटी के जन्म के बाद तलाक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    Tags