अर्जुन बिजलानी ने 60 हजार फोटोज 1 घंटे तक स्कैन करने बाद बनाया शानदार वीडियो, मौनी रॉय को किया विश

    एक्ट्रेस मौनी रॉय का आज जन्मदिन है और उनके दोस्त इस खास पल पर उन्हें विश करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे खास विश रही टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की।

    अर्जुन बिजलानी ने 60 हजार फोटोज 1 घंटे तक स्कैन करने बाद बनाया शानदार वीडियो, मौनी रॉय को किया विश

    टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक अपना शानदार सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय का आज जन्मदिन है। फैंस के साथ-साथ कई सारे सेलेब्स मौनी रॉय को उनके जन्मदिन प शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं टेलीविजन के फेमस एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी। अर्जुन बिजलानी ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त औऱ को स्टार मौनी रॉय को बिल्कुल अलग अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने कई सारे ऐसी तस्वीरें एक वीडियो के जरिए फैंस को दिखाई है जोकि पहले उन्होंने कभी नहीं देखी होगी।

    एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी और मौनी रॉय की कई सारी तस्वीरें फैंस को एक वीडियो के जरिए दिखाई है। दोनों स्टार्स का बिल्कुल ही अलग अंदाज फैंस को देखने के लिए मिला है। जिस तरह से तस्वीर में दोनों सितारों का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है वो सही में काफी गजब है। मौनी रॉय के लिए ये स्पेशल वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अर्जुन बिजलानी ने लिखा- अब मेरा पसंदीदा गाना भी आपकी फिल्म से मोना ( यहां पर एक्टर ब्रह्मास्त्र फिल्म के गाने देवा-देवा की बात कर रहे हैं).. हैप्पी हैप्पी बर्थडे डियर मौनी। भगवान आपको वह सब कुछ दे जो आप चाहते हैं। मुझे 60000 तस्वीरों को स्कैन करने में 1 घंटे का समय लगा, लेकिन यह सब इसके लायक है क्योंकि यह दोस्ती इतनी खूबसूरत जर्नी रही है और मैं कामना करता हूं कि आप बहुत अधिक प्यार मिले। शॉर्ट में तू बस खुश रह डार्लिंग। ये साल अगला साल और हर साल अब तेरा है। . ढेर सारा प्यार अर्जुन…। 

    वैसे अर्जुन बिजलानी का शेयर किया गया वीडियो ही नहीं बल्कि उनको कैप्शन भी सही में दिल को छू लेने वाला साबित रहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय ने एक साथ एकता कपूर के सीरियल नागिन में काम किया था जोकि काफी ज्यादा हिट साबित हुआ।

    Tags