‘बाबुल दा वेड़ा’ गाना: दिव्यांका त्रिपाठी का पहला म्यूजिक विडियो देख इमोशनल हुए फैन्स; मौनी रॉय, वरुण सूद ने की तारीफ़

    दिव्यांका त्रिपाठी के डेब्यू म्यूजिक विडियो में एक विदाई गीत हाही जिसे कम्पोज़ किया है मीत ब्रदर्स ने और बड़ी खूबसूरती से गाया है असीस कौर ने...

    <p>'बाबुल दा वेड़ा' गाने में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया&nbsp;</p>

    'बाबुल दा वेड़ा' गाने में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया&nbsp;

    टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने कुछ दिन पहले जब शेयर किया कि वो जल्द ही अपना म्यूजिक विडियो डेब्यू करने जा रही हैं, तो उनके फैन्स बहुत खुश हुए। आख़िरकार लम्बे इंतज़ार के बाद, इस गाने ‘बाबुल दा वेड़ा’ रिलीज़ हो गया और इसे देखकर फैन्स इमोशनल हुए जा रहे हैं। 

    दिव्यांका का ये गाना एक विदाई गीत है और वो शादी के बाद घर से विदा हो रही लड़की का किरदार निभा रही हैं। अपने मां-बाप, सहेलियों और बहनों के साथ बिताया वक़्त याद कर रही इस लड़की के सफ़र को गाने में बहुत इमोशनल तरीके से दिखाया गया है। मीत ब्रदर्स का कम्पोज़ किया हुआ और असीस कौर की प्यार भरी आवाज़ में गाया हुआ ये गीत लोगों की आंखें नम कर सकता है। 

    80s के पंजाब में सेट इस गाने की शुरुआत एक बच्ची से होती है जो एक गुड्डे को अपना दूल्हा मानती है और उसकी मां उसे छेड़ती है। इसके बाद उस बच्ची की विदाई पर शिफ्ट हो जाता है। शादी में विदा हो रही ये लड़की अपने घरवालों, भाई-बहनों और सखियों के साथ बिताया वक़्त याद कर रही है। अपने दूल्हे के साथ रोते हुए कार में बैठ रही लड़की उसे वही गुड्डा देती है जिससे वो बचपन में खेला करती थी। यहां देखिए दिव्यांका का म्यूजिक वीडियो 'बाबुल दा वेड़ा':

    गाना सुनने में सॉफ्ट तो है लेकिन ये बहुत ज्यादा इमोशनल नहीं है, हालांकि दिव्यांका की शानदार एक्टिंग ने गाने का माहौल बना दिया है जिसे देखकर लोग उनके फैन हुए जा रहे हैं। मीत ब्रदर्स ने ये गाना अपने स्वर्गीय पिता को डेडीकेट किया है। 

    मौनी रॉय और वरुण सूद ने की 'बाबुल दा वेड़ा' की तारीफ़

    टीवी इंडस्ट्री से दिव्यंका के साथी वरुण सूद और मौनी रॉय को भी यह गाना बहुत पसंद आया। अपने इन्स्टाग्राम से दिव्यांका का गाना शेयर करते हुए जहां मौनी ने लिखा, “कितना खूबसूरत गाना है, बधाई।” वहीं, वरुण ने इसे “अमेजिंग’ बताया। दिव्यांका ने दोनों को शुक्रिया अदा किया।

    Tags