Barsatein Promo: अपने नए शो में तीखी मिर्ची बनकर लौटीं शिंवागी जोशी, दिखाया कुशाल टंडन को एटीट्यूड

    हाल ही में सोनी टीवी ने शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के नए शो बरसातें का नया प्रोमो फैंस के साथ साझा किया है। इस प्रोमो में शिवांगी जोशी एक अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं। 

    Barsatein Promo: अपने नए शो में तीखी मिर्ची बनकर लौटीं शिंवागी जोशी, दिखाया कुशाल टंडन को एटीट्यूड

    सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बालिका वधू 2' के बाद शिवांगी जोशी एक बार फिर से टीवी पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि शिवांगी जोशी, टीवी एक्टर कुशाल टंडन के साथ अपने नए शो में काम करने वाली हैं। इसी बीच मेकर्स ने शिवांगी जोशी के नए शो 'बरसातें मौसम प्यार का' का फर्स्ट लुक फैंस के साथ साझा कर दिया है। सीरियल 'बरसातें मौसम प्यार का' को सोनी टीवी पर ऑनएयर किया जाएगा। सीरियल 'बरसातें मौसम प्यार का' के प्रोमो में शिवांगी जोशी एकदम देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। 

    सीरियल 'बरसातें मौसम प्यार का' के प्रोमो में शिवांगी जोशी कैब का इंतजार करती नजर आ रही हैं। खुद को बारिश से बचाने के लिए शिवांगी जोशी ने छतरी थाम रखी है। जैसे ही शिवांगी जोशी अपनी कैब का गेट खोलती हैं वैसे ही कुशाल टंडन कार में बैठ जाते हैं। कार में बैठकर कुशाल टंडन,शिवांगी जोशी को तेवर दिखाते हैं। वहीं शिवांगी जोशी भी कुशाल टंडन पर भड़कने वाली हैं।

    सीरियल 'बरसातें मौसम प्यार का' के प्रोमो में जहां एक तरफ शिवांगी जोशी कुशाल टंडन पर भड़क रही हैं वहीं आम लड़कियां उनके चेहरे से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। सीरियल 'बरसातें मौसम प्यार का' के प्रोमो को देखकर साफ पता चल रहा है कि शो में कुशाल टंडन एक अमीर बिजनेसमैन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं शिवांगी जोशी एक तेज तर्रार लड़की का रोल प्ले करेंगी। 

    शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की नई जोड़ी ने आते ही सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। लोग लगातार शिवांगी जोशी कुशाल टंडन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि शिवांगी जोशी कुशाल टंडन का रोमांट टीवी पर कैसा लगेगा। ये पहली बार होगा जब शिवांगी जोशी कुशाल टंडन एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ऐसे में शिवांगी जोशी कुशाल टंडन के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। 

    Tags