पुष्पा के गाने ओ अंटावा पर भारती सिंह ने किया पति हर्ष लिंबचिया संग डांस, वायरल हुआ वीडियो

    भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबचिया के साथ पुष्पा के गाने ओ अंटावा पर डांस करती हुई दिखाई दी हैं। इससे जुड़ा उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    पुष्पा के गाने ओ अंटावा पर भारती सिंह ने किया पति हर्ष लिंबचिया संग डांस, वायरल हुआ वीडियो

    इस वक्त फिल्म पुष्पा लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। हर किसी के दिलों पर बस इस फिल्म के डायलॉग्स और गानों का असर देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का एक सुपरहिट गाना है ओ अंटावा। इस गाने ने इंटरनेट पर काफी धूम मचाई हुई है। आम लोग से लेकर सेलेब्स तक इसकी दीवानगी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। नेहा कक्कड़ से लेकर उर्फी जावेद तक कई स्टार्स इस गाने पर कमर मटका चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज शेयर की है। वहीं, अब इस लिस्ट में कॉमेडियन और एंकर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लंबाचिया भी आ चुके हैं।

     अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी भारती सोशल मीडिया से लेकर स्टेज पर अपना कमाल दिखाती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही फैंस का खूब मनोरंजन भी कर रही हैं। अब ही में भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति हर्ष के साथ ओ अंटावा पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में ये साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे गाने में एक्ट्रेस सामंथा अल्लू अर्जुन को रिझाने की कोशिश करती है वैसे ही भारती अपने पति के साथ ऐसा करते हुए डांस करती है। हालांकि लास्ट में दोनों कॉमेडी का तड़का लगाने नहीं भूलते हैं।

    2017 में शादी के बंधन में बंधे थे भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी साल 2017 में दिसंबर के महीने में हुई थी। दोनों की शादी को 4 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों अब जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। भारती सिंह अप्रैल के महीने में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसको लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं।

    Tags