बच्चे के जन्म के बाद भारती सिंह को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, हर्ष के हाथ में दिखा बेबी

    आज हॉस्पिटल के बाहर भारती और हर्ष को अपने नन्हे मेहमान के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज़ दिए।

    बच्चे के जन्म के बाद भारती सिंह को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, हर्ष के हाथ में दिखा बेबी

    कॉमेडियन भारती सिंह और हर लिम्बाचिया हाल में एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने हैं। भारती ने 3 अप्रैल को मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। अब आज कॉमेडियन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आज हॉस्पिटल के बाहर भारती और हर्ष को अपने नन्हे मेहमान के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज़ दिए।

    इस मौके पर भारती ने वाइन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं हर्ष बेबी को लिए हुए नार्मल पेंट शर्ट में नज़र आये। इस मौके पर भारती ने न तो बेबी का चेहरा किसी को दिखाया और न ही नाम का खुलासा किया।

    भारती ने अपने पिछले कई इंटरव्यू में बताया था कि वो माँ बनना चाहती थीं। लेकिन मौजूदा स्थिति और हेल्थ को देखते हुए वो ऐसा कर नहीं पा रही थीं। लेकिन अब वो बेटे के जन्म से बहुत खुश हैं, बेबी भी स्वस्थ है। घर में नन्हे मेहमान के आने से दोनों परिवारों में खुशियां मनाई जा रही है।

    बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की पहली मुलाकात कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और फिर साल 2017 में गोवा में ग्रैंड शादी हुई। शादी के बाद दोनों ने कई टीवी शो होस्ट किये, अपना खुद का यूट्यूब चैनल, अपना शो और अब इतना काम करने के बाद इनके परिवार में नए सदस्य की एंट्री। भारती ने बेटे को जन्म दिया है। और अब वो बेटे की देख रेख में बिजी रहेंगी। उन्हें टीवी पर वापस देखने का इंतजार रहेगा।