भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिखाया बेटे गोला का क्यूट फेस, माँ पर गया है लाडला

    कपल ने अपना वादा निभाते हुए लक्ष्य को अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च कर दिया है। भारती ने बेटे गोला की मुंह दिखाई रस्म का वीडियो अपने यूट्यूब वीडियो में शेयर किया। गोला को देख कर आप समझ जाएंगे कि ये तो भारती की कार्बन कॉपी है।

    भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिखाया बेटे गोला का क्यूट फेस, माँ पर गया है लाडला

    कॉमेडियन भर्ती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इस साल अप्रैल में एक प्यारे से बेटे के पिता पेरेंट्स बने थे। दोनों ने अपने इस लाडले का नाम लक्ष्य रखा जिसे गजर पर प्यार से गोला बुलाया जाता है। भारती ने अभी तक बेटे को दुनिया से छुपाये रखा था। लेकिन कपल ने अपना वादा निभाते हुए लक्ष्य को अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च कर दिया है। भारती ने बेटे गोला की मुंह दिखाई रस्म का वीडियो अपने यूट्यूब वीडियो में शेयर किया। गोला को देख कर आप समझ जाएंगे कि ये तो भारती की कार्बन कॉपी है।

    कपल ने अपने मिलियन फैंस के लिए बेटे की मुंह दिखाई की रस्म ही कर दी। पूरे घर को सजाया गया। वहीं गोला को एक गिफ्ट बॉक्स से बाहर निकाला गया। यहां गोला की क्यूट स्माइल पर आप भी फिदा हो जाएंगे। वीडियो में भरती बताती नज़र आई कि उनका बेटा साइज भी गया है। हर्ष ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि अभी पेट से बाहर आया है जब बड़ा होगा तो 6 पैक एब्स होंगे। वहीं गोला की क्यूटनेस आप फिदा हो जाएंगे।

    बता दें,भारती और हर्ष ने कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में गोवा जा कर शादी ली थी। इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। शादी के बाद दोनों ने अपने काम पर फोकस किया। खुद का शो भी बनाया, साथ होस्टिंग भी की और अब अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य को बड़ा होता देख रहे हैं। वैसे भारती ने कुछ दिनों पहले बेटी की भी ख्वाइश जताई है। लेकिन एक्ट्रेस दो साल बाद दूसरे बच्चे की प्लानिंग करेंगी। फिलहाल वो काम और बेटे की देख रेख में बिजी हैं। लेकिन आप गोला को क्यूटनेस एन्जॉय करो।

    Tags