हे भगवान! 12 दिन के बच्चे को छोड़कर काम पर वापस लौटीं भारती सिंह, ऐसे बांटा दुख

    कॉमेडी क्वीन कहे जाने वाली भारती सिंह फिर से वापस काम पर लौट आई हैं। 12 दिन के बच्चे को छोड़कर काम पर लौटना देखिए उनके लिए कितना मुश्किल भरा साबित हुआ।

    हे भगवान! 12 दिन के बच्चे को छोड़कर काम पर वापस लौटीं भारती सिंह, ऐसे बांटा दुख

    भारती सिंह ने हाल में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उनका सोशल मीडिया पर डिलीवरी से पहले का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। 12 दिन बाद ही अब वो फिर से काम पर लौट आई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारती सिंह अपने काम के कमिटमेंट्स को लेकर बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस दौरान बताया कि कैसे वो अपनी कमिटमेंट्स की वजह से अपने 12 दिन के बच्चे से दूर हैं। 

    वायरल हो रहे वीडियो में भारती सिंह ने अपनी बात में कहा मेरा बेटा केवल 12 दिन का है, लेकिन काम के भी कुछ कमिटमेंट्स होते हैं, जो मुझे पूरे करने हैं। अपने बच्चे को जन्म देने के 12 दिन बाद भारती सिंह फिर से हुनरबाज के सेट पर लौट आई हैं। पैपराजी से बात करते हुए भारती सिंह ने बताया कि वे बहुत रोई हैं। घर पर छोटे बच्चे को अकेले छोड़ने की वजह से वो काफी उदास हैं। लेकिन भारती सिंह ने ये भी माना कि काम से बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जा सकता। भारती ने कहा- आज मैं बहुत रोई। 12 दिन का है बेबी और... लेकिन काम काम है। वैसे कुछ भी कहो भारती सिंह अपने काम को लेकर काफी सीरियस हमेशा से रही हैं। इसकी झलक फिर से फैंस के बीच देखने को मिली है।

    इतना ही नहीं भारती सिंह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर रिएक्ट करती हुई दिखाई दी। उन्होंने अपनी बात में उन्होंने कहा- दोनों को बहुत-बहुत बधाई। हमें बुलाया था लेकिन हम जा नहीं पाएं क्योंकि बच्चा छोटा था ना इसीलिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की है। उनकी शादी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आई हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    Tags