3 महीने का हुआ भारती सिंह का बेटा गोला, कॉमेडियन ने शेयर की तस्वीर

    भारती सिंह का बेटा गोला 3 महीने का हो गया है। इस मौके पर उन्होंने अपने बेटे की फोटो शेयर की है। भारती सिंह इससे पहले भी बेटे की फोटोज शेयर कर चुकी हैं लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया है।

    3 महीने का हुआ भारती सिंह का बेटा गोला, कॉमेडियन ने शेयर की तस्वीर

    भारती सिंह का बेटा आज पूरे तीन महीने का हो गया है। हर्ष लिबाचिया और भारती सिंह ने तीन महीने अपने बेटे गोला का इस दुनिया में स्वागत किया था। भारती सिंह ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में जो फोटोज शेयर की है उसमें गोला पालने में दिख रहा है। उसका चेहरा दिल और टेडी बियर वाले इमोजी से ढका हुआ है। भारती ने अपने बेटे को काफी कलरफुल कपड़े पहनाए हैं। भारती सिंह द्वारा शेयर की हुई ये फोटो काफी कमाल की लग रही है। हालांकि फैंस अब भी उम्मीद कर रहे हैं कि भारती और हर्ष कब अपने बेटे की फोटोज दिखाएंगे। 

    भारती सिंह ने गोला के जन्म से पहले काफी ग्लैमर वाले फोटोशूट करवाए थे। बेबी शावर की फोटोज में भारती सिंह काफी प्यारी लग रही थीं। अपने के जन्म के कुछ दिन बाद ही वो दोबारा काम पर लौट आई थीं। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती सिंह ने एक नहीं बल्कि दो दो शोज होस्ट किए थे। एक था खतरा खतरा और दूसरा हुनरबाज। भारती सिंह को ऐस देखकर कुछ लोग उनकी दाद दे रहे थे। लेकिन जब भारती अपने नन्हें बच्चे को छोड़कर काम पर निकल गई थीं तो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था कि वो इतनी जल्दी कैसे इतने छोटे बच्चे को छोड़कर काम पर चली गईं।

    भारती सिंह कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में भी नजर आती हैं। लेकिन फिलहाल कपिल की पूरी टीम यूएस और कनाडा टूर पर हैं। इसलिए ये शो अभी बंद है। शो दोबारा चालू होने पर एक बार फिर भारती सिंह अपने जलवा दिखाती नजर आएंगी। भारती सिंह इंडिया की कमाल की फीमेल कॉमेडियन्स में से एक हैं। बता दें कि भारती सिंह ने अपना वजन भी घटाया है। उनका वेट लॉस देखकर हर कोई हैरान था।

    Tags