द कपिल शर्मा शो में भारती सिंह के रोल पर चली कैंची? कॉमेडियन बोलीं- 'मैं रेगुलर नजर नहीं...'

    कपिल शर्मा के शो का काफी इंतजार हो रहा है। रोजाना कोई न कोई अपडेट आ रही है। ऐसे में एक अपडेट ये भी आया है कि भारती सिंह अब शो में रेगुलर नहीं दिखाई देंगी। 

    द कपिल शर्मा शो में भारती सिंह के रोल पर चली कैंची? कॉमेडियन बोलीं- 'मैं रेगुलर नजर नहीं...'

    द कपिल शर्मा शो का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल शो ऑफ एयर है। कपिल और उनकी पूरी टीम ने ब्रेक लिया हुआ। हालांकि कुछ समय बाद शो के अगले सीजन को लाने की तैयारी चल रही है। शो में इस बार कुछ नए चेहरे भी दिख सकते हैं क्योंकि कपिल ने हाल ही में अपने शो से जुड़ने के लिए ऑडिशन्स शुरू किया था। इसके अलावा भारती सिंह भी शो में कम ही नजर आएंगी। भारती ने खुद इसके पीछे का कारण भी बताया है।

    भारती सिंह ने कहा, ''मैं शॉर्ट ब्रेक पर हूं। मैं सारेगामापा लिटिल चैम्पस 9 भी कर रही हूं। इसलिए ऐसा नहीं है कि मैं द कपिल शर्मा शो में दिखूंगी ही नहीं। लेकिन मैं शो में रेगुलर नजर नहीं आऊंगी। मैं दिखूंगी, पर बीच बीच में दिखूंगी। क्योंकि अब मेरा बच्चा भी है। मेरे पास कुछ शोज और इवेंट्स भी हैं।''

    कॉमेडियन ने आगे कहा, ''पहले कोविड की वजह से इवेंट्स नहीं हो रहे थे। लेकिन अब हम लोग धीरे धीरे आगे बढ़ रहे हैं। इस साल के अंत तक कई सारे इवेंट्स होने वाले हैं। कपिल भाई परिवार की तरह हैं। मैं किसी भी वक्त शो में वापस जा सकती हूं।''

    भारती सिंह इन दिनों काम के साथ अपने बच्चे का ख्याल रख रही हैं। वो अकसर अपने बेटे गोला की फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनके बेटे की जन्माष्टमी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई थी। भारती सिंह अपने काम को काफी तवज्जों देती हैं। इस बात का पता तो आपको तभी चल गया होगा जब बेटे के जन्म के बाद जल्द ही काम पर लौट आईं थीं। इसके लिए वो ट्रोल भी हुई थीं। लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को पूरी तरह से बैलेंस कर रही हैं।

    Tags