Big Boss 17: ओरी के टीवी डेब्यू से बेस्ट फ्रेंड जाह्ववी कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं, कही ये बड़ी बात

    जाह्ववी कपूर बिग बॉस के घर में अपने बेस्ट फ्रेंड ओरहान आवत्रमणि को देखकर एक्साइटेड हुई। उन्होंने खुश होकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। 

    Janhvi Kapoor And Orry

    Janhvi Kapoor And Orry

    सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में मास एविक्शन के बीच ओरहान आवत्रमणि की एंट्री हुई। ओरी ने शो में खूब मस्ती की। ओरी को एंटरटेन करने के लिए कंटेस्टेंट ने एड़ी-चोटी का जोड़ लगा दिया। ओरी ने घर में घरवालों के साथ मिलकर खूब धमाल मचाया। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर शो 'बिग बॉस 17' में अपने बेस्ट फ्रेंड को देखकर खुश हो गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सबसे अच्छे दोस्त ओरी की एक तस्वीर पोस्ट की।

    Instagram Story ScreenShot

    अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त का हौसला बढ़ाया। बॉलीवुड में यंग सेलेब्स के बेस्टी ओरहान आवत्रमणि या ओरी को बिग बॉस के घर में देखकर सभी की निगाहें उन पर टिक गई हैं। जाह्ववी कपूर ने टेलीविजन से खींची गई एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में ओरी बिग बॉस 17 के घर के अंदर कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वह पल है जब सोशल मीडिया पर्सनालिटी ने बिग बॉस 17 के घर में एंट्री की। तस्वीर अपलोड करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लिखा, 'मास डेब्यू की शुरुआत ओरी।'

    इससे पहले ओरी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के पिंगा गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में जाह्ववी व्हाइट एंड येलो कलर के एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं जबकि ओरहान कैजुअल आउटफिट में उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए जान्हवी ने जाह्ववी ने कमेंट किया, 'तुम्हें मिस कर रही हूं।' उन्होंने एक और कमेंट लिखा, 'बिग बॉस के लिए मुझे भूल गए।'इस पर ओरी ने जवाब दिया, 'जब भी मैं इस घर से बाहर निकलूंगा तो सबसे पहले जाह्ववी कपूर के पास आऊंगा!!!!!'

    बीते एपिसोड में ओरी के घर में एंट्री करते ही सभी कंटेस्टेंट एक्साइटेड होकर उसके साथ बातचीत करते हैं। वह हर कंटेस्टेंट को गले लगाते हैं और सभी उनका वेलकम करते हैं। अगले दिन बिग बॉस कंटेस्टेंट को एक टास्क देते हैं जिसे उन्हें ओरी के लिए पूरा करना होता है। बिग बॉस 17 के घर के तीन कमरों दिल, दिमाग और दम में गेस्ट के लिए अलग-अलग पार्टियों होस्ट की जाती हैं। बिग बॉस उन्हें कुछ सजावट का सामान देते हैं। 

    दिल रूम ओरी के लिए एक पैपराजी-थीम वाली पार्टी होस्ट करते हैं जबकि दम रूम के सदस्य काले कपड़े पहनते हैं और एक बहुत ही सिंपल पार्टी करते हैं और दिमाग रूम के सदस्य उसके लिए डांस करते हैं। इसके बाद में ओरी ने बिग बॉस के सामने ऐलान किया कि उन्हें दिल रूम की पार्टी सबसे ज्यादा पसंद है क्योंकि उनकी पार्टियां पैप्स के बिना अधूरी हैं। विनर बनने के बाद बिग बॉस दिल रूम के सदस्यों के लिए एक डिनर पार्टी देते हैं और उन्हें दिमाग रूम से कोई भी राशन लेने की परमिशन देते हैं।

    Tags