Bigg Boss 15: सलमान खान के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे ये सितारे, कॉमेडी-डांस-म्यूजिक का लगेगा तड़का

    बिग बॉस 15 के घर में सलमान खान कई बॉलीवुड और टीवी सितारों के साथ नए साल का जश्न मनाने वाले हैं। जानिए एक्टर धर्मेंद्र के अलावा कौन-कौन से सेलेब्स नजर आएंगे भाईजान के साथ।

    Bigg Boss 15: सलमान खान के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे ये सितारे, कॉमेडी-डांस-म्यूजिक का लगेगा तड़का

    बिग बॉस के घर में साल 2022 का स्वागत बेहद ही खास तरीके से होने वाला है। नए साल के खास मौके पर एक नहीं बल्कि कई सारे सेलेब्स का जमावड़ा नजर आएगा। इस बात का सबूत बिग बॉस 15 का सामने आया नया प्रोमो है। आइए ऐसे में जानते हैं कि 2022 का वेलकम करने के लिए बिग बॉस के स्टेज पर कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं।

    धर्मेंद्र

    सलमान खान के साथ इस बार बिग बॉस 15 के मंच पर एक्टर धर्मेंद्र नजर आने वाले हैं। इस दौरान धर्मेंद्र फिल्म शोले के कुछ सीन्स को परफॉर्म भी करते हुए नजर आएंगे। सलमान खान इस काम में एक्टर की मदद करेंगे।

    अनु मलिक

    बिग बॉस के घर में अनु मलिक भी एंट्री करने वाले हैं। इस दौरान वो अपनी आवाज से घरवालों का दिल खुश करने का काम करेंगे। शो के प्रोमो में सिंगर ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उनके आने से शो में धमाका होने वाला है।

    मीका सिंह

    इसके अलावा शो में एक्टर सलमान खान के साथ सिंगर मीका सिंह भी नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर सिंगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर और सिंगर डांस करते दिख रहे हैं।

    शेखर

    इस लिस्ट में सिंगर शेखर का नाम भी शामिल हैं। जोकि सलमान खान के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई देने वाले हैं। साथ ही अपनी आवाज से घरवालों का फुल एंटरटेनमेंट करने वाले हैं।

    भारती सिंह

    साथ ही सभी को हंसाने के लिए भारती सिंह भी बिग बॉस के घर में नजर आने वाली हैं। बिग बॉस 15 के स्टेज पर वो अपने पति हर्ष लिंबाचिया संग धांसू एंट्री करने वाली हैं। दोनों सलमान खान के साथ खूब मस्ती करने वाले हैं।

    Tags