बिग बॉस 15 से बाहर आकर कोरियोग्राफर गीता कपूर पर भड़के उमर रियाज, कह दी इतनी बड़ी बात

    डांस कोरियोग्राफर गीता कपूर ने तो सीधे उनके प्रोफेशन पर हमला करते हुए कहा कि वो शो से बाहर कभी उनसे इलाज नहीं करवायेंगी।

    बिग बॉस 15 से बाहर आकर कोरियोग्राफर गीता कपूर पर भड़के उमर रियाज, कह दी इतनी बड़ी बात

    टीवी का सबसे विवादित शो अपने अंतिम पढ़ाव की तरफ आगे बढ़ चुका है। कुछ ही हफ़्तों में शो अ फिनाले है,लेकिन आखिरी फैसले से पहले घर के स्ट्रोंग कंटेस्टेंट में से एक उमर रियाज गेम से बाहर हो गये हैं। फिनाले के इतने नजदीक आकर वापस जाना उमर के फैंस और परिवार के लिए जरुर बुरा होगा। दरअसल, टिकेट टू फिनाले टास्क में उमर ने अग्रेशन में आ कर प्रतीक के साथ हाथापाई कर ली थी। ये बात इतनी बढ़ गई कि उन्हें शो पर आये पेनालिस्ट ने भी ट्रोल किया। निशांत के सपोर्ट में आई डांस कोरियोग्राफर गीता कपूर ने तो सीधे उनके प्रोफेशन पर हमला करते हुए कहा कि वो शो से बाहर कभी उनसे इलाज नहीं करवायेंगी।

    दरअसल, उमर पेशे से एक डॉक्टर हैं। शो के दौरान गीता कपूर ने प्रतीक के साथ उनकी लड़ाई का हवाला देते हुए कहा था-“उमर आप आप खो देते हैं। आपको समझ में नहीं आता के आप क्या कर रहे हैं। आक्रामकता उसका स्वभाव है। मैं कभी नहीं चाहूंगी कि आपके जैसे आक्रामकता वाले डॉक्टर के साथ इलाज किया जाए” गीता की इस बात के बाद सोशल मीडिया पर लड़ाई शुरू हो गई है। उमर के फैंस के मुताबिक गीता कपूर का ये हमला उनके डॉक्टरी पेशे को नुकसान पहुंचा सकता है।

    अब गीता कपूर की इन बातों का उमर ने घर से बाहर आकर जवाब दिया है। उमर ने ट्वीट करते हुए गीता कपूर को जवाब देते हुए लिखा है- ‘मैम, मैं आपको अपनी विरासत प्रकृति बताता हूं। जब कोविड ने पूरे भारत में दस्तक दी, तो मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचे बिना अपने देश और अपने लोगों की सेवा करने के लिए पूरे दिन काम कर रहा था क्योंकि मुझे विरासत में यही मिला है जो सेवा करना है और देना है और अपने बारे में नहीं सोचना है।‘

    अपने अगले ट्वीट में उमर ने लिखा- ‘आपने एक रियलिटी शो में एक डॉक्टर के रूप में मेरे पेशे और मेरे व्यवहार को आपस में जोड़ा है और मुझे जज किया है। मेरा रिएक्शन हमेशा मेरे प्रति एक ऐसी कार्रवाई पर रहा है जिसे आप समझने में असफल रहे। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपने सिर्फ मेरे बारे में एक कहानी बनाने के लिए मुझे राष्ट्रीय टीवी पर नीचा दिखाने की कोशिश की।‘ बाद में उमर ने अपनर फैंस को थैंक्यू भी कहा’। अब गीता कपूर के रिएक्शन का इंतजार हो रहा है।

    Tags