बिग बॉस 16: अनिल कपूर को फ्लर्ट करता देख शर्म से लाल हुई अर्चना गौतम, एक्टर ने प्यार से बुलाया अर्चू

    बिग बॉस 16 के घर में अनिल कपूर एंट्री करने वाले हैं। इस दौरान वो अर्चना गौतम के साथ जिस तरह से बर्ताव करेंगे वो चीज देखने लायक होगी। 

    बिग बॉस 16: अनिल कपूर को फ्लर्ट करता देख शर्म से लाल हुई अर्चना गौतम, एक्टर ने प्यार से बुलाया अर्चू

    टीवी की दुनिया में जो रियलिटी शो इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है वो बिग बॉस 16 है। इस शो से जुड़ा हर एक कंटेस्टेंट्स किसी ना किसी वजह के चलते लोगों के बीच छाया ही रहता है। वहीं, शो के अंदर ऐसे कई मेहमानों की एंट्री होती हुई दिखाई देती है, जोकि एंटरटेनमेंट का तड़का जोरदार तरीके से लगती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। सलमान खान की जगह इस बार शो को होस्ट करती हुईं फराह खान नजर आएंगी। वहीं, आने वाले एपिसोड में उनका साथ देने का काम बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनिल कपूर करने वाले हैं। वो शो की सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर कुछ न कुछ हंगामा तो जरूर करेंगे। लेकिन अर्चना को जिस तरह से वो अर्चू कहकर बुलाएंगे उसके बाद क्या होगा इससे जुड़ा वीडियो सामने आया है। 

    दरअसल कलर्स चैनल ने एक प्रोमो बिग बॉस 16 से जुड़ा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें अनिल कपूर, अर्चना गौतम और फराह खान साथ दिखाई देते हैं। वीडियो में नजर आता है कि एक्टर अनिल कपूर बेहद ही प्यार से अर्चना को अर्चू कहकर बुलाते हैं। ये सुनते ही अर्चना शर्माने लग जाती है। वो शर्मती हुए अनिल कपूर की तरफ देखती है। इसके बाद अनिल कपूर कहते हैं कि मुझे पर शायरी कहिए। जैसे ही अर्चना आंख बंद करके शायरी बोलने लगती है। तभी पीछे से आकर अनिल कपूर उन्हें गले लगा लेते हैं। अनिल कपूर को ऐसा करता देख वो और भी ज्यादा शर्म के मारे लाल हो जाती है। आप भी यहां देखिए अर्चना गौतम और अनिल कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो। 

    अर्चना गौतम और अनिल कपूर के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बीबी की जान है अर्चना। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे भाइया। तीसरे यूजर ने लिखा- अर्चना की तो निकल पड़ी भाई। 

    Tags