बिग बॉस 16 ग्रैंड प्रीमियर, 1 अक्टूबर लाइव अपडेट्स: सलमान ने 16 कंटेस्टेंट्स से मिलवाया, लिस्ट में साजिद से लेकर निम्रत कौर का नाम शामिल

    सलमान खान ने शो शुरू कर दिया है। एक एक करके अब घर में नए लोग इंट्रोड्यूस कराए जा रहे हैं। बिग बॉस भी इस बार खेलने वाले हैं।

    बिग बॉस 16 ग्रैंड प्रीमियर, 1 अक्टूबर लाइव अपडेट्स: सलमान ने 16 कंटेस्टेंट्स से मिलवाया, लिस्ट में साजिद से लेकर निम्रत कौर का नाम शामिल

    बिग बॉस 16 का आगाज हो चुका है। सलमान खान ने एक एक करके कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस कराना शुरू कर दिया है।इस बार कमाल की बात ये है कि खुद बिग बॉस भी गेम खेलने वाले हैं। इस बार रूल्स एकदम हटकर हैं। एक एक करके सलमान सबसे ही मिलवाएंगे। रविवार को भी ये ग्रैंड प्रीमियर जारी रहेगा।

    16वें कंटेस्टेंट हैं साजिद खान

    साजिद खान शो में 16वें कंटेस्टेंट बनकर आ गए हैं। वो चार साल से नजर नहीं आए थे लेकिन अब वो शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे।

    15वीं कंटेस्टेंट हैं श्रीजीता

    श्रीजीता भी उतरन शो में थीं। टीना दत्ता और उन्होंने मिलकर दो सीरीयल में काम किया है। अब दोनों बिग बॉस में भी साथ में नजर आ रही हैं। 

    14वीं कंटेस्टेंट हैं टीन दत्ता

    उतरन एक्ट्रेस टीना दत्ता शो में एंट्री लेती हैं। उनका नाम पिछली बार भी सामने आया था लेकिन इस बार वो फाइनली घर मे आ गई हैं। टीना ने बताया कि वो घर के अंदर रिलेशन बनाना चाहती हैं। 

    13वीं कंटेस्टेंट हैं गोरी नागोरी

    हरियाणा की गोरी नागोरी डांस करते हुए एंट्री लेते हैं। वो सलमान खान को अपने हरियाणवी गाने पर डांस करवाती हैं।

    12वीं कंटेस्टेंस हैं मान्या सिंह

    मान्या सिंह जो कि मिस इंडिया रनर अप रह चुकी हैं। वो अब शो में कमाल करने को तैयार हैं। मान्या के पिता आज भी ऑटो चलाते हैं। मान्या सिंह ने सलमान खान को रैंप वॉक भी सिखाया।

    इमली फेम सुंबुल तौकीर हैं ग्यारहवीं कंटेस्टेंट

    इमली फेम सुंबुल तौकीर ग्यारहवी कंटेस्टेंट बनकर आईं। सुंबुल सलमान खान की एक्टिंग करके दिखाती हैं जब सलमान खान वीकेंड का वार पर होते हैं। सुंबुल सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं। उनकी उम्र 18 साल की है।

    नौवीं और दसवें कंटेस्टेंट सौंदर्य शर्मा और शिव ठाकरे

    सौंदर्य शर्मा और शिव ठाकरे की एंट्री सलमान खान ने करा दी है। शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी जीत चुके हैं।

    शालीन भनोट हैं आठवें कंटेस्टेंट

    टीवी एक्टर शालीन भनोट ने कहा कि उन्हें काम नहीं आता लेकिन सलमान खान ने कहा कि ये बिग बॉस वाले हैं जो जिस काम को मना करता है। वो उससे करवा ही लेते हैं।

    निम्रत कौर को पहले दिन ही फटकार लग गई

    निम्रत को बिग बॉस ने फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें खुद ये डिसाइड करने को कहा था कि वो ड्यूटी दें और फैसला करें कि कौन कहां जाएगा लेकिन निम्रत दूसरों से मर्जी पूछ रही थीं।

    सातवें कंटेस्टेंट हैं गौतम विज

    साथ निभाना साथिया 2 के गौतम विज ने भी शो में एंट्री ले ली है। सलमान उन्हें अर्चना गौतम के साथ इंट्रोड्यूस कराते हैं और उन्हें टीवी का ऋतिक कहते हैं।

    छठी कंटेस्टेंट बनी अर्चना गौतम

    अर्चना एक्टर होने के साथ साथ एक पॉलिटिशियन भी हैं। वो घर में दूध के पैकेट और सिलबट्टा लेकर अंदर जा रही हैं। ये एक्ट्रेस भी कमाल की हैं। उन्हें बॉटोक्स के बारे में नहीं पता। वो कहती हैं कि उन्होंने बालों में बॉटोक्स कराया है।

    एमसी स्टेन बने पांचवे कंटेस्टेंट

    एमसी स्टेन के बारे में सलमान खान ने कहा कि वो डे़ढ़ करोड़ की चेन पहनते हैं। 35 हजार की टीशर्ट होती है और 80 हजार का जूता। ये काफी मजेदार कैरेक्टर है। एमसी स्टेन ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की और बताया कि अगले साल तक मंगनी भी हो जाएगी।

    ये हैं तीसरे और चौथे कंटेस्टेंट

    उडारियां फेम अंकित और प्रियंका ने शो में एंट्री ले ली है। सलमान खान दोनों से मजे लेते हैं। वो कहते हैं कि लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते। एक पलक झपकाने वाला टास्क होता है। जिसमें अंकित हार जाते हैं।

    अब्दु रोजिक दूसरे कंटेस्टेंट

    अब्दु रोजिक तजाकिस्तान से आए कंटेस्टेंट हैं। सलमान खान से मस्ती करने के बाद वो घर के अंदर जाते हैं और निम्रत उन्हें घर दिखाती हैं।

    बिग बॉस ने निम्रत को कैप्टन बनने के लिए दी चुनौती
    बिग बॉस ने निम्रत कौर अहलूवालिया को कैप्टन का बेड दिखाया और कहा कि अगर वो कैप्टन बनना चाहती हैं तो उन्हें आने वाले कंटेस्टेंट्स को घर के अलग अलग बेडरूम में भेजना होगा और उन्हें ड्यूटी देनी होगी। और निम्रत ये चुनौती स्वीकार कर लेती हैं।

    पहली कंटेस्टेंट हैं निम्रत कौर अहलूवालिया

    निम्रत कौर पहली कंटेस्टेंट बनी है। वो आंखों पर पट्टी बांध कर आईं और उन्होंने सीधे सलमान खान को देखकर शो का आगाज किया। निम्रत कौर वकील भी हैं। वो सलमान खान पर कुछ इल्जाम लगाती हैं। उन्होंने सलमान पर इल्जाम लगाया कि वो शर्टलेस नहीं होते। इसके बाद निम्रत और सलमान खान का डांस होता है।

    Tags