बिग बॉस 16 की प्रियंका चाहर चौधरी को शाहरुख़ खान की फिल्म डंकी में मिला रोल? सलमान खान ने दिया नाम का सुझाव

    सलमान खान संवारेंगे प्रियंका चाहर चौधरी का करियर...

    बिग बॉस 16 की प्रियंका चाहर चौधरी को शाहरुख़ खान की फिल्म डंकी में मिला रोल? सलमान खान ने दिया नाम का सुझाव

    बिग बॉस 16 की प्रियंका चाहर चौधरी को शो में रहने के दौरान ही काम मिलना शुरू हो गया है। हाल में सलमान खान ने शो होस्ट करने के दौरान प्रियंका को उनसे मिलने के लिए कहा था। दबंग खान ने कहा था कि शो के बाद एक्ट्रेस उनसे मिलें, क्योंकि उनके पास कुछ कुछ खास है। ये बात उनकी फिल्म में किसी रोल की हो रही थी जिसे लेकर चर्चे तेज थे। अब ताजा खबर की माने तो प्रियंका को शाहरुख़ खान की फिल्म डंकी में रोल ऑफर हुआ है। अब ये रोल क्या है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न हम खबर की पुष्टि करते हैं।

    रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान ने शाहरुख़ खान की डंकी में एक रोल के लिए प्रियंका के नाम का सुझाव दिया है। अब प्रियंका सलमान खान के साथ नज़र आने वाली हैं या शाहरुख़ के साथ ये देखने का इंतजार हो रहा है।

    Shah Rukh Khan Dunki

    बिग बॉस 16 में नज़र आ रही प्रियंका चाहर चौधरी को फैंस ने पसंद किया है। शो की शुरुआत में एक्ट्रेस को अंकित गुप्ता के साथ देखा गया था। अंकित के जाने के बाद से अभी तक प्रियंका ने दोस्तियां तो निभाई हैं लेकिन वो अकेले ही सब पर भारी पड़ती आई हैं।

    प्रियंका गेम में अकेले ही खेलती थीं और कई बार मंडली के चारों सदस्यों पर भारी पड़ती दिखी। उनके इसी अंदाज़ को ऑडियंस पसंद कर रही है और उन्हें सपोर्ट कर रही है। वहीं एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर शिव ठाकरे और MC स्टैन से मिल रही है। ऐसा माना जा रहा है फाइनल में यही तीनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। अब नए एपिसोड का इंतजार हो रहा है।