बिग बॉस 16: घर में रो पड़ी सबसे हिम्मती प्रियंका चाहर चौधरी, बोली 'लोगों की नज़र में मैं गलत हो रही हूं'

    इतनी हिम्मत रखने के बाद भी प्रियंका रो पड़ी। दरअसल, प्रियंका ने अपने को-एक्टर और खास दोस्त अंकित गुप्ता के साथ शो में एंट्री ली थी। दोनों ने एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया और शो में हर टास्क में उस दोस्ती को निभाया। अब दोनों के बीच दरार आ गई है।

    बिग बॉस 16: घर में रो पड़ी सबसे हिम्मती प्रियंका चाहर चौधरी, बोली 'लोगों की नज़र में मैं गलत हो रही हूं'

    बिग बॉस 16 में अब तक प्रियंका चाहर चौधरी अपने गेम से सबको हैरान करती आई हैं। उन्होंने शो के दौरान कई अहम मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई है। साथ ही एक्ट्रेस सही के साथ खड़ी रही हैं। लेकिन अब ऐसा कुछ हो गया है कि इतनी हिम्मत रखने के बाद भी प्रियंका रो पड़ी। दरअसल, प्रियंका ने अपने को-एक्टर और खास दोस्त अंकित गुप्ता के साथ शो में एंट्री ली थी। दोनों ने एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया और शो में हर टास्क में उस दोस्ती को निभाया। अब दोनों के बीच दरार आ गई है।

    पिछले कुछ एपिसोड में दोनों को बस एक दूसरे से लड़ते और मनाते दिखाया गया। कल के एपिसोड में तो बात इतनी बढ़ गई कि प्रियंका अपने आंसू नहीं रोक पाई। दोस्त सौंदर्या शर्मा के सामने वो रो पड़ी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका कहती हैं-‘मैं अंकित का अच्छा चाहते हुए भी लोगों की नज़रों में मैं गलत हो रही हूं।'

    प्रियंका कहती हैं वो सही करने जाती हैं लेकिन उन्हें गलत ठहरा दिया जाता है। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को ऐसे रोते हुए देख फैंस उन्हें गेम में आगे बढ़ने के लिए सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें सलाह दे रहे हैं कि उन्हें गेम पर फोकस करना चाहिए वो शो जीतने यहां आई हैं। कुछ ने उन्हें डोमिनेंट भी बताया।

    बता दें, बिग बॉस के घर में कल का नॉमिनेशन वाला टास्क अब तक का सबसे मजेदार टास्क था। प्रियंका ने साजिद खान को नॉमिनेट कर घर वालों को हैरान कर दिया। वहीं बाहर बैठी ऑडियंस प्रियंका के इस कदम की तारीफ कर रही ह। नॉमिनेट हुए सदस्यों में MC स्टैन, साजिद खान, शिव ठाकरे, टीना दत्ता, प्रियंका नॉमिनेटेड हैं। अब आज का एपिसोड और ज्यादा मज़ेदार होने वाला है। आज घर में बड़ा धमाका होगा। टीना नई कैप्टेन निमृत के खिलाफ जंग लड़ने वाली हैं।

    Tags