बिग बॉस 16: प्रियंका ने टास्क में निमृत अपने इशारों पर नचाया, साजिद खान से लिया पंगा

    टास्क की शुरुआत में प्रियंका निमृत को पुशअप्स करने को कहती हैं। लेकिन निमृत पुशअप्स करने में फेल होती हैं और संचालक साजिद उनके समर्थन के लिए आगे आ जाते हैं।

    बिग बॉस 16: प्रियंका ने टास्क में निमृत अपने इशारों पर नचाया, साजिद खान से लिया पंगा

    बिग बॉस 16 में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। आज की दोनों मंडलियों के लोग अलग बंट कर रक टास्क परफॉर्म करने वाले हैं। इस टास्क की शुरुआत में निमृत कौर अहलुवालिया, शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक को घर की दूसरी मंडलियों द्वारा काम दिया जायेगा जो उन्हें करना होगा। इस टास्क के संचालक बने हैं साजिद खान। टास्क की शुरुआत में प्रियंका निमृत को पुशअप्स करने को कहती हैं। लेकिन निमृत पुशअप्स करने में फेल होती हैं और संचालक साजिद उनके समर्थन के लिए आगे आ जाते हैं।

    दूसरे टास्क में अर्चना शिव को एक कटोरी नमक खाने को कहते हैं। इस टास्क में संचालक बने साजिद खान शिव का बचाव करते हुए टास्क कैंसिल कर देते हैं। वहीं अब्दु को अंकित गुप्ता दो कच्चे अंडे खाने को कहते हैं। अब्दु टास्क अच्छे से करते हैं। लेकिन 2 लीटर पानी पीने वाले टास्क को साजिद रद्द कर देते हैं। देखिये-

    इस टास्क में संचालक बने साजिद खान पर प्रियंका भड़क जाती हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि वो चीटिंग कर रहे हैं और अपनी मंडली का समर्थन करते हुए उनके आर्डर रद्द कर रहे हैं। दोनों के बीच जमकर बहस होती दिखती है। साजिद खान की प्रति प्रियंका का बदला रवैया साबित करता है कि शायद उन्होंने सलमान खान की डांट को गंभीरता से ले लिया है।

    आज ये एपिसोड दिखाया जायेगा। साथ ही आज घर के नये कैप्टेन के लिए जंग भी शुरू हो जाएगी। घर के आधे सदस्य साजिद खान को ही कैप्टेन देख कर खुश हैं। वहीं आधे घर का कैप्टेन बदल खुद घर का कैप्टेन बनना चाहते हैं। अब ये कप्तान की सीट घर के किस सदस्य को मिलती हैं ये देखने में मज़ा आने वाला है।