बिग बॉस 16 प्रोमो: सलमान खान निकालेंगे इन घरवालों पर अपना गुस्सा, इस तरह लगाएंगे उनकी क्लास

    बिग बॉस 16 से जुड़ा एक नया प्रोमो हाल ही मे रिलीज किया गया है। प्रोमो में सलमान खान शो की कंटेस्टेंट्स सुंबुल तौकरी की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। 

    बिग बॉस 16 प्रोमो: सलमान खान निकालेंगे इन घरवालों पर अपना गुस्सा, इस तरह लगाएंगे उनकी क्लास

    बिग बॉस 16 के घर में जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। फैंस हर हफ्ते वीकेंड का वार का इंतजार करते हैं। इस बार सलमान खान सुंबुल तौकीर की ऐसी क्लास लगाने वाले हैं, जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। सलमान खान सुंबुल तौकरी की क्लास लगाने का काम तब करेंगे जब वो शालीन भनोट को लेकर पागल होती हुई दिखाई देगी। ये बात सलमान खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं होगी। वो कैसे उनकी वाट लगाने वाले हैं, चालिए इस बारे में हम आपको बताते हैं। दरअसल कलर्स टीवी ने एक प्रोमो हाल ही में शेयर किया है। प्रोमो में सलमान खान सुंबुल तौकरी पर गुस्सा होते हुए दिखाई देंगे। 

    कलर्स टीवी ने एक प्रोमो हाल ही में शेयर किया है, जिसमें सलमान खान शो की कंटेस्टेंट् सुंबुल तौकरी को फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि सुंबुल तौकरी शालीन भनोट को लेकर ऑबसेस्ड हैं। इसका मतलब ये की आप शालीन भनोट को लेकर पागल हैं। सलमान खान की ये बातें सुनकर सुंबुल रौने लग जाती है। वो सलमान को जवाब देते हुए कहती है नहीं सर। सलमान इसके बाद अपनी बात में कहते हैं दिखाई नहीं दे रहा है आपको ये। सुंबुल जाने की रिक्वेस्ट सलमान खान से करते हुए कहती है कि मेरे को नहीं रहना है यहां, अपने घर जाना है। सुंबुल की बात पर सलमान खान कहते हैं तो जाओ ना रोका किसने है आपको। आप भी यहां देखिए बिग बॉस 16 से जुड़ा हुआ प्रोमो।

    बिग बॉस 16 से जुड़ा प्रोमो देखकर कई फैंस कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुंबुल को घर से निकालो उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है। बेवकुफ लड़की। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुंबुल अपने सीरियल की स्क्रिप्ट को फॉलो कर रही हैं। अब देखना ये होगा कि क्या सुंबुल सुधरेगी या फिर नहीं।

    Tags