बिग बॉस 16 से जुड़ी बड़ी जानकारी आई सामने, इन सेलेब्स के साथ शुरू होगा शो...जानिए

    अब बिग बॉस के 15 के बाद इसके 16 वें सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। खासकर तब जब कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ ने ऑडियंस को नया लालच दे दिया हो।

    बिग बॉस 16 से जुड़ी बड़ी जानकारी आई सामने, इन सेलेब्स के साथ शुरू होगा शो...जानिए

    बिग बॉस’ टीवी का का सबसे विवादित शो। लेकिन इतने विवाद के बाद भी ये कुछ महीनों तक अपनी ऑडियंस को बांधे रखता है। ये शो एक ऐसा शो है जिसमें, बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटी के अलावा खिलाडी, पॉलिटिशियन, विवादित लोग नेशनल टीवी पर अपने असली चेहरे में नज़र आते हैं। हर सीजन में नए कंटेस्टेंट के साथ शो नया कांसेप्ट भी इसे खास बनाता है। वहीं देश में बिग बॉस देखने वालों की संख्या बहुत है। दर्शक हर साल शो के अगले सीजन और उसमें भाग लेने वाले कॉन्टेस्टेंट के बारे में जानकारी ढूंढना शुरू कर देते हैं। ये शो फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी देता है। शो में कई पॉपुलर चेहरों की निजी जिन्दगी के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलता है। अब बिग बॉस के 15 के बाद इसके 16 वें सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। खासकर तब जब कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ ने ऑडियंस को नया लालच दे दिया हो।

    वैसे बिग बॉस के अगले सीजन की अपडेट पिछला सीजन खत्म होने के बाद ही आनी शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार बहुत देरी से 16वें सीजन को लेकर खबरें सामने आ रही है। रिपोर्ट की माने तो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद अक्टूबर तक ही बिग बॉस टीवी पर टेलीकास्ट होगा। टेलीकास्ट होने का समय पहले के ही तरह होगा। मतलब वीक डेज़ में रात 10:30 बजे और वीकेंड पर सलमान खान का वार रत 9 बजे से।

    वहीं अगर कंटेस्टेंट की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे उपर दिव्यांका त्रिपाठी, शिवांगी जोशी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी उर्फ़ मुनमुन दत्ता, जैसी एक्ट्रेस का नाम है। लॉकअप के विनर मुनव्वर फारुकी को भी शो ऑफर किये जाने की खबर हाथ लगी है। बताया जा रहा है इस बारे मेकर्स बिग बॉस 16 को बड़े लेवल पर बनाने जा रहे हैं। इस बार कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो पिछले सीजन में नहीं था। अब इस नए सीजन को देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags