बिग बॉस 16 पर ताला लगते ही शालीन भनोट संग नैन मटक्का करेंगी शिवांगी जोशी, निभाएंगी डबल रोल?

    बिग बॉस 16 पर ताला लगते ही शालीन भनोट संग नैन मटक्का करेंगी शिवांगी जोशी, निभाएंगी डबल रोल?

    खबर आ रही है कि शिवांगी जोशी जल्द ही शालीन भनोट के साथ काम करने वाली हैं। एकता कपूर के शो में शिवांगी जोशी डबल रोल में नजर आएंगी। 

    बिग बॉस 16 पर ताला लगते ही शालीन भनोट संग नैन मटक्का करेंगी शिवांगी जोशी, निभाएंगी डबल रोल?

     बिग बॉस में आने के बाद अक्सर सितारों की किस्मत चमक जाती है। बिग बॉस में जाने वाले सितारों के फेम रातों रात सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। कुछ ऐसा ही हाल शालीन भनोट का हो रहा है। शालीन भनोट बीते कई सालों से टीवी से गायब चल रहे थे। जिसके बाद शालीन भनोट ने बिग बॉस 16 के घर में एंट्री की। बिग बॉस 16 में आते ही शालीन भनोट के सितारे चमक गए है। हाल ही में एकता कपूर ने ऐलान किया था कि वो शालीन भनोट के साथ काम करना चाहती हैं। एकता कपूर ने इशारा किया था कि वो शालीन भनोट को अपने शो का हिस्सा बनाने जा रही हैं। जिसके बाद खबर आई कि शालीन भनोट को अपने शो में लेने के लिए एकता कपूर ने कुशाल टंडन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

    खबर आ रही है कि शालीन भनोट ब्यूटी एंड द बीस्ट के हिंदी रीमेक में मेल लीड के तौर पर नजर आने वाले हैं। ब्यूटी एंड द बीस्ट के रीमेक में शालीन भनोट टीवी अदाकारा शिवांगी जोशी के साथ रोमांस करने वाले हैं। इसी बीच शिवांगी जोशी को लेकर भी एक बड़ी जानकारी हमारे हाथ लग रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो शालीन भनोट के शो में शिवांगी जोशी डबल रोल निभाने वाली हैं। 

    जी हां, सही सुना आपने...। रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी एकता कपूर के शो में अहम किरदार निभाएंगी। शिवांगी जोशी राज परी बनकर शो में डबल रोल निभाने वाली हैं। शिवांगी जोशी जल्द ही अपने इस नए शो की शूटिंग का आगाज करेंगी। बताया जा रहा है कि एकता कपूर ब्यूटी एंड द बीस्ट के हिंदी रीमेक को ग्रैंड लेवल पर लॉन्च करना चाहती हैं। यही वजह है जो इस शो का पहला एपिसोड एक घंटे का दिखाया जाएगा।

    गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब शिवांगी जोशी डबल रोल में नजर आएंगी। शिवांगी जोशी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में डबल रोल निभा चुकी हैं। डबल रोल निभाकर शिवांगी जोशी ने अपनी ससुराल के लोगों को खूब बेवकूफ बनाया था।