बिग बॉस 16 के बाद बिग ब्रदर यूके में धांसू एंट्री करेंगे अब्दु रोजिक? सलमान के शो ने खोली किस्मत

    बिग बॉस 16 स्टार अब्दु रोजिक के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। खबरों की मानें तो अब्दु रोजिक बिग ब्रदर यूके में नजर आने वाले हैं। 

    बिग बॉस 16 के बाद बिग ब्रदर यूके में धांसू एंट्री करेंगे अब्दु रोजिक? सलमान के शो ने खोली किस्मत

    बिग बॉस 16 एक ऐसा शो है जिसमें जाने वाले सितारों की किस्मत चमक जाती है। बीते 15 सालों में बिग बॉस 16 कई लोगो को रातों रात सुपरस्टार बना चुका है। यही वजह है जो सितारे बिग बॉस 16 के घर में जाने का इंतजार करते हैं। हर साल कोई न कोई सितारा बिग बॉस 16 की वजह से फेम हासिल करता है। इस साल अब्दु रोजिक ने ये कारनामा कर दिखाया है। बिग बॉस 16 के घर में आते ही अब्दु रोजिक ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब्दु रोजिक की टूटीफूटी हिंदी और क्यूट क्यूट हरकतों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। हालांकि काम की वजह से अब्दु रोजिक ने बीच में ही बिग बॉस 16 को छोड़ दिया था।

    इसी बीच अब्दु रोजिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो अब्दु रोजिक बिग ब्रदर यूके का हिस्सा बनने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बिग ब्रदर यूके 5 साल बाद टीवी पर वापसी करने वाला है। ताजिकिस्तान के अब्दु रोजिक को बिग ब्रदर यूके के मेकर्स ने अप्रोच किया है। 

    सूत्रों का मानें तो अब्दु रोजिक ने बिग ब्रदर यूके में काम करने के लिए हामी भर दी है। बताया जा रहा है कि अब्दु रोजिक जून जुलाई में बिग ब्रदर यूके का हिस्सा बनने के लिए रवाना होंगे। इस खबर ने अब्दु रोजिक के फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। हालांकि अब तक भी मेकर्स ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है।

    गौरतलब है कि अब्दु रोजिक कुछ समय में ही इंटरनेशनल स्टार बन चुके हैं। अब्दु रोजिक ने अब तक कई गाने गाए हैं। अब्दु रोजिक हिंदी गाने गाकर इंडिया के लोगों का भी दिल जीत चुके हैं। बिग बॉस 16 में जाने के बाद अब्दु रोजिक की फैन फालोइंग रातों रात बढ़ गई। इस समय इंस्टाग्राम पर 7.2 मीलियन फॉलोअर्स हैं।

    Tags