बचपन में सब्जी की दुकान पर गाना गाकर परिवार का पेट पालते थे अब्दु रोजिक? वायरल हुआ सालों पुराना वीडियो

    बिग बॉस 16 स्टार अब्दु रोजिक का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दु रोजिक सब्जी की दुकान पर खड़े होकर गाना गाते नजर आ रहे हैं। 

    बचपन में सब्जी की दुकान पर गाना गाकर परिवार का पेट पालते थे अब्दु रोजिक? वायरल हुआ सालों पुराना वीडियो

    अब्दु रोजिक ने कुछ समय पहले ही बिग बॉस 16 के घर में एंट्री की है। अब्दु रोजिक बिग बॉस के उन सितारों में से एक हैं जिनको फिर से घर में जाने की मौका मिला है। फैंस जान चुके हैं कि अब्दु रोजिक ने कुछ समय में ही काफी नाम कमा लिया है। अब्दु रोजिक के फैंस उनको बिग बॉस 16 में काफी पसंद कर रहे हैं। खुद सलमान खान भी अब्दु रोजिक की कई बार तारीफ कर चुके हैं। सलमान खान की नजर में अब्दु रोजिक भी इंडिया के एक बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। बॉलीवुड सितारे भी अब्दु रोजिक के साथ फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं। 

    अब्दु रोजिक के गाने छोटा भाईजान को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि अब्दु रोजिक हमेशा से इतने बड़े स्टार नहीं थे। एक जमाना था जब अब्दु रोजिक सब्जी की दुकान पर गाने गाकर रुपए कमाया करते थे। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब्दु रोजिक काफी छोटे नजर आ रहे हैं। 

    वीडियो में अब्दु रोजिक एक पर्शियन गाना गाते दिख रहे हैं। लोग अब्दु रोजिक का गाना सुनकर उनको रुपए दे रहे हैं। वीडियो में अब्दु रोजिक को जेब में रुपए रखते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में अब्दु रोजिक की उम्र काफी कम नजर आ रही है। वीडियो में अब्दु रोजिक के साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं। लोगों को वीडियो में अब्दु रोजिक का लुक काफी पसंद आ रहा है। 

    लोग अब्दु रोजिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग तो अब्दु रोजिक की तुलना तैमूर अली खान से कर रहे हैं। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, लोगों को अब्दु रोजिक से कुछ सीखना चाहिए। इस मुकाम पर आने के लिए अब्दु रोजिक ने बहुत मेहनत की है। एक दूसरे फैन ने लिखा, इस वीडियो में नन्हा अब्दु रोजिक बहुत क्यूट लग रहा है। अब्दु रोजिक के जैसा कोई नहीं है। 

    Tags