चंडीगढ़ पहुंचते ही अंकित गुप्ता ने प्रियंका चौधरी पर लुटाया प्यार, वीडियो देखकर खड़े हुए फैंस के कान

    सोशल मीडिया पर अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकित गुप्ता प्रियंका चौधरी को सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। 

    चंडीगढ़ पहुंचते ही अंकित गुप्ता ने प्रियंका चौधरी पर लुटाया प्यार, वीडियो देखकर खड़े हुए फैंस के कान

    बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद सभी सितारे अपने अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। हालांकि फैंस का प्यार इन सितारों के लिए अब भी कम नहीं हुआ है। बीती रात ही प्रियंका चौधरी भी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ जा पहुंचीं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रियंका चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। फैंस का प्यार देखकर प्रियंका चौधरी काफी इमेशनल हो गई थीं। फैंस के अलावा किसी और ने भी प्रियंका चौधरी का चंडीगढ़ में दिल खोलकर स्वागत किया है। यहां हम बात कर रहे हैं टीवी एक्टर अंकित गुप्ता की जो कि पहले से ही चंडीगढ़ में मौजूद थे। 

    सोशल मीडिया पर प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकित गुप्ता, प्रियंका चौधरी को सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। पहले तो अंकित चौधरी ने प्रियंका चौधरी को अपने गले लगा लिया। जिसके बाद अंकित गुप्ता ने प्रियंका चौधरी को एक प्यारा सा केक कट करने के लिए दिया। अंकित गुप्ता का सरप्राइज देखकर प्रियंका चौधरी की आंखें भर आईं।

    वीडियो में प्रियंका चौधरी की खुशी साफ नजर आ रही है। इस वीडियो ने प्रियंका चौधरी और अंकित चौधरी के फैंस को काफी खुश कर दिया है। इस वीडियो को देखकर फैंस ने तरह तरह की बातें करना शुरू कर दी है। फैंस पूछ रहे हैं कि क्या अब अंकित गुप्ता ने प्रियंका चौधरी को हां बोल दिया है। अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी को साथ देखकर फिर से उनके अफेयर की खबरें आम हो गई हैं। 

    बता दें कि जल्द ही प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करने के लिए ही प्रियंका चौधरी चंडीगढ़ पहुंचे हैं। वैसे अंकित गुप्ता पहले से ही चंडीगढ़ में रुके हुए हैं। अंकित गुप्ता चंडीगढ़ में अपने शो जुनूनियत की शूटिंग कर रहे हैं। बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद अंकित गुप्ता ने अपने शो पर काम करना शुरू कर दिया था। 

    Tags