बिग बॉस 16: सुंबुल के रोने का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले-इतनी सी बात पर क्यों रोना'

    उनके बर्ताव को फैंस पसंद ही कर रहे थे कि सिर्फ दो दिनों में शालीन भनोट के साथ उनकी कुछ ज्यादा ही दोस्ती नज़र आने लगी। कुछ ने दोनों के इस बांड को फेक और सिर्फ गेम के लिए ही बताया। वहीं अब इनका एक रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

    बिग बॉस 16: सुंबुल के रोने का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले-इतनी सी बात पर क्यों रोना'

    बिग बॉस 16 अपनी शुरुआत से लेकर अभी तक खबरों में बना हुआ है। इस बार शो में नज़र आ रहे एंटरटेनमेंट जगत के सितारों के गेम को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चे इमली का किरदार निभा कर मशहूर हुई सुंबुल तौकीर की हो रही थी। सुंबुल अपनी एंट्री से ही कईयों की फेवरेट बन गई थीं। उनके बर्ताव को फैंस पसंद ही कर रहे थे कि सिर्फ दो दिनों में शालीन भनोट के साथ उनकी कुछ ज्यादा ही दोस्ती नज़र आने लगी। कुछ ने दोनों के इस बांड को फेक और सिर्फ गेम के लिए ही बताया। वहीं अब इनका एक रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

    दरअसल, बिग बॉस 16 का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुंबुल रोते हुए कहती हैं कि वो छोटी बच्ची नहीं हैं। उन्हें गोरी नागोरी और साजिद खान संभालते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स उनके रोने का मजाक बना रहे हैं। कुछ ने लिखा सिर्फ ये बताना है कि वो बच्ची नहीं है इसमें इतना रोने की क्या जरुरत हैं। वहीं कुछ बार बार रोने का क्लिप दिखाने के लिए मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा –ये सुंबुल का ड्रामा है, ये खेल रही हैं। वहीं अन्य ने लिखा कि सिर्फ 18 साल की उम्र में उनके पेरेंट्स ने उन्हें शो पर आने ही क्यों दिया। देखिये-

    बता दें, बिग बॉस 16 में नज़र आ रहे कंटेस्टेंट निम्रित कौर अहलुवालिया, प्रियंका चौधरी, टीना दत्ता, मान्या जैसे कंटेस्टेंट के गेम को एन्जॉय किया जा रहा है। हाल में निम्रित और प्रियंका के बीच एक बहस देखने को मिली थी। वहीं साजिद खान को बिग बॉस के घर में देख कर बाहर उनका विरोध हो रहा है। उर्फी जावेद ने खुल कर साजिद के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। ऐसे में अब कितने समय तक फिल्ममेकर्स शो का हिस्सा बने रहेंगे ये देखने वाली बात होगी।

    Tags