Bigg Boss17 में नजर आ रहीं ऐश्वर्या शर्मा को लेकर आयशा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जमाने से कही ये बात Exclusive

    गुम है किसी के प्यार में स्टार आयशा सिंह ने ऐश्वर्या शर्मा को लेकर चुप्पी तोड़ी है। ऐश्वर्या शर्मा इस समय बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं। 

    Bigg Boss17 में नजर आ रहीं ऐश्वर्या शर्मा को लेकर आयशा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जमाने से कही ये बात Exclusive

    टीवी अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने हाल ही में बिग बॉस 17 में एंट्री की थी। बिग बॉस 7 में होने वाले झगड़े अब ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की अंकिता लोखंडे के साथ लड़ाई हुई थी। जिसके बाद से ही ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा की तुलना तो लोग डॉली बिंद्रा से कर रहे हैं। इसी बीच ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की कोस्टार रह चुकी आयशा सिंह ने ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। 

    ऐश्वर्या शर्मा की ट्रोलिंग को लेकर आयशा सिंह ने अपनी राय रखी है। देसीमार्टिनी से बात करते हुए आयशा सिंह ने कहा, 'पहली बात तो ये है कि मेरे पास बिग बॉस देखना का जरा भी समय नहीं है। दीवाली के मौके पर मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रही हूं। लंबे समय बाद मुझे कुछ फुर्सत के पल मिले हैं। परिवार के साथ समय कहां चला जाता है उसका मुझे पता ही नहीं चलता। ऐसे में मैं बिग बॉस 17 नहीं देख पा रही हूं।

    इस दौरान आयशा सिंह ऐश्वर्या शर्मा का भी जिक्र करतीं नजर आईं। ऐश्वर्या शर्मा का जिक्र करते हुए आयशा सिंह ने कहा, 'मैंने ऐश्वर्या शर्मा के साथ काफी लंबे समय तक काम किया है लेकिन मैं फिर भी कोई बयान नहीं दे सकती। मैं इस बारे में किसी भी तरह का काई बयान नहीं देना चाहती। गौरतलब है कि आयशा सिंह अब सीरियल गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा नहीं हैं। आयशा सिंह ने दावा किया है कि अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 की विनर बन सकती हैं। गौरतलब है कि आयशा सिंह इस समय किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में आयशा सिंह अपने होमटाउन आगरा आ चुकी हैं और परिवार के साथ समय बिता रही हैं। 

    Tags