Bigg Boss 17: सलमान खान शो में कराएंगे ओरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री?
बिग बॉस 17 में होगी ओरी की एंट्री, खुद सलमान खान कराएंगे इंट्रोड्यूस?
![Bigg Boss 17: सलमान खान शो में कराएंगे ओरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री? Bigg Boss 17: सलमान खान शो में कराएंगे ओरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री?](https://imagesv2.desimartini.com/images/202311/wild-card-orry-1700661574.jpeg?width=800&quality=50&format=webp)
सलमान खान का शो बिग बॉस 17 काफी सुर्खियों बटोर रहा है। कहा जा रहा है कि शो से अब 4 से 5 सदस्य एक साथ बाहर जाएंगे और कुछ और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी। इसके लिए राखी सावंत, आदिल दुर्रानी और पूनम पांडे जैसे सेलेब्स का नाम सामने आ चुका है। लेकिन अब एक अलग ही नाम सामने आया है जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते होंगे।
जी हां, आजकल अब इंटरनेट पर एक पर्सनेलिटी को खूब देख रहे होंगे जो बॉलीवुड स्टारकिड्स के साथ खूब पार्टी करता नजर आता है। हम बात कर रहे हैं ओरी की। जो हर बॉलीवुड पार्टीज और प्रीमियर्स पर नजर आ रहे हैं। ओरी का फैशन भी कमाल का रहता है। उन्हें अकसर ही जाह्नवी और अजय देवगन की बेटी नीसा के साथ पार्टी करते देखा गया है। पिछले कुछ दिनों में उनकी दीपिका पादुकोण से लेकर कई बड़ी हस्तियों संग भी तस्वीरें सामने आई हैं।
अब ओरी बिग बॉस 17 में दिखाई देंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुतााबिक एक सोर्स बताया, ''ओरी कल सेट पर होंगे और उम्मीद है कि वो शो के होस्ट सलमान खान के साथ एंट्री सीक्वेंस शूट करेंगे। सुपरस्टार उन्हें घर के अंदर ऑडियंस और कंटेस्टेंट्स से मिलवाएंगे। अब वो बीच में घर छोड़ देते हैं या आखिर तक रहेंगे, ये अभी साफ नहीं है।''
कौन हैं ओरी?
ओरी का असली नाम ओरहान अवतरमणि है। वो एक बिजनेसमैन के बेटे हैं। वो भी कई सेलेब्स के बच्चों की तरह विदेश में पढ़े हुए हैं और इसलिए उन्हें कई सेलेब्स जानते हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क से फाइन आर्ट्स और कम्युनिकेशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी। न्यूयॉर्क के बाद उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की थी जहां उनकी मुलाकात सारा से हुई थी। ओरी का परिवार अंबानी के भी करीब है। ओरी को मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई में भी देखा गया था।