बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट की हालत खराब, अस्पताल में इसलिए हुईं भर्ती

    बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और उडारियां एक्ट्रेस के फैंस के लिए बुरी खबर, अस्पताल से सामने आई ये फोटो

    बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट की हालत खराब, अस्पताल में इसलिए हुईं भर्ती

    उडारियां एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं प्रियंका चहर चौधरी के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्ट्रेस की हालत इतनी खराब हो गई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। हालांकि अब सब ठीक है। ये खबर तेजी से तब फैली जब इंस्टाग्राम की स्टोरी में उडारिया की उनकी को एक्टर रह चुकीं कमल ददियाल्ला ने एक्ट्रेस के हाथ का एक फोटो शेयर करते हुए दिखाया कि वो अस्पताल मे हैं। 

    कमल ने एक फोटो शेयर की है जिसमें प्रियंका और उनके हाथ दिख रहे हैं। हाथ में कैनुला और एक पाइप लगी हुई है। इस फोटो के साथ कमल ने लिखा, ''जल्दी ठीक हो जाओ, दोबारा से हमारी बबली गर्ल बन जाओ।'' फोटो में प्रियंका चहर चौधरी को टैग किया गया है। इस फोटो के बाद से है फैंस परेशान हो गए थे कि आखिर एक्ट्रेस को क्या हुआ। 

    हालांकि कमल ने थोड़ा डिटेल में प्रियंका के बारे में बात की है। उन्होंने जूम पोर्टल से बात की है और कहा, ''प्रियंका के ब्लडप्रेशर में एक महीने से उतार-चढ़ाव हो रहा है और वो बहुत जल्दी थक जाती थीं। उनके साथ चीजें अच्छी नहीं थीं। उन्हें बुखार भी बहुत आसानी से हो जाता था। इसलिए, उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनके कई टेस्ट किए गए, और भगवान की कृपा है, सब ठीक है।" उन्होंने बताया कि प्रियंका अब जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो जाएंगी।

    प्रियंका चहर उडारियां सीरियल से घर घर का चेहरा बन गई थीं। रवि दुबे और सरगुन मेहता के इस शो ने खूब टीआरपी भी हासिल की थी। प्रियंका और अंकित की जोड़ी सीरियल में लोगों को खूब पसंद आई थी। तभी बिग बॉस के मेकर्स ने भी इन्हें सलमान खान के रिएलिटी शो में साथ लाने का फैसला किया था। हालांकि अंकित निकल गए थे और प्रियंका ने जमकर अपना गेम खेला था।

    Tags