'गुम है किसी के प्यार में' के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' में चूहे बिल्ली की तरह लड़ेंगे विराट सई, मेकर्स ने दिया मौका

    'गुम है किसी के प्यार में' के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' में चूहे बिल्ली की तरह लड़ेंगे विराट सई, मेकर्स ने दिया मौका

    खबर आ रही है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' के मेकर्स ने आयशा सिंह और नील भट्ट की जोड़ी को शो में आने का ऑफर दिया है। 

    'गुम है किसी के प्यार में' के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' में चूहे बिल्ली की तरह लड़ेंगे विराट सई, मेकर्स ने दिया मौका

    'बिग बॉस ओटीटी 2' जल्द ही वूट पर दस्तक देने के लिए तैयार है। मेकर्स 'बिग बॉस ओटीटी 2' को हिट बनाने के लिए लगातार टीवी सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार करण जौहर की जगह सलमान खान 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट करने वाले हैं। कुछ समय पहले ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' के प्रोमो को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के इस प्रोमो में सलमान खान फैंस को अपना टशन दिखा रहे हैं। इसी बीच 'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

    ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में इस बार नील भट्ट और आयशा सिंह की जोड़ी नजर आ सकती है। नील भट्ट और आयशा सिंह इस समय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में विराट और सई का किरदार निभा रहे हैं। लवर्स होने के बाद भी विराट और सई हर समय झगड़ा करते रहते हैं। यही वजह है जो फैंस विराट और सई को साथ देखना पसंद करते हैं। 

    'बिग बॉस ओटीटी 2' के मेकर्स ये बात अच्छे से जानते हैं। यही वजह है जो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के मेकर्स विराट और सई की इस जोड़ी को भुनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के एक फैन पेज ने दावा किया है कि मेकर्स इस समय नील भट्ट और आयशा सिंह से बात कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि नील भट्ट और आयशा सिंह सीरियल गुम है किसी के प्यार में को छोड़ने वाले हैं। 

    ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी से अलग होते ही नील भट्ट और आयशा सिंह 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में पहुंच जाएंगे। ये खबर सुनकर सई और विराट के फैंस खुश हो गए हैं। लोग भी देखना चाहते हैं कि असल जिंदगी में नील भट्ट और आयशा सिंह की जोड़ी कैसे रहती है। गौरतलब है कि असल जिंदगी में नील भट्ट आयशा सिंह से दूरी बनाकर रखते हैं। लंबे समय से इन दोनों सितारों को एक साथ नहीं देखा गया है।