चारू असोपा ने व्लॉग में दिखाया अपना नया घर, बोलीं- छोटा है लेकिन मेरे और जियाना के लिए...

    चारू असोपा राजीव से अलग होने के बाद अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं, जहां वो और उनकी बेटी रहती है। इस घर का उन्होंने पूरा टूर करवाया है। आप भी देखिए।

    चारू असोपा ने व्लॉग में दिखाया अपना नया घर, बोलीं- छोटा है लेकिन मेरे और जियाना के लिए...

    राजीव सेन और चारू असोपा की जिंदगी में बहुत उथल पुथल हो चुकी है। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं लेकिन अभी तालाक नहीं दिया है। कई बार खबरें आईं कि दोनों अब साथ रहेंगे लेकिन फिर कुछ न कुछ हो जाता है और दोनों की लड़ाई हो जाती है। चारू और राजीव कई बार एक दूसरे पर आरोप लगाते गए हैं। दोनों ने एक दूसरे पर खूब छीटांकशी की है। अब दोनों क्या करेंगे, ये तो उन्हें खुद नहीं पता है लेकिन फिलहाल चारू अब अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने नए घर का टूर करवाया है। उन्होंने कहा कि ये घर छोटा है लेकिन उनके और जियाान के लिए काफी है।

    चारू अपने व्लॉग में कहती हैं, ''मैं इसे मकान नहीं कहूंगी, ये मेरा घर है। मेरा मानना है कि मकान ईंट-पत्थर से बनता है, घर उसमें रहने वाले लोगों से बनता है। वहां रहने वाले इसे घर बनाते हैं। ये छोटा है लेकिन मेरे और जियाना के लिए काफी है।” एक्ट्रेस वीडियो में वो एरिया दिखाती हैं जहां पर उनकी जियाना खेलती हैं और उन्होंने खासतौस से खिड़की वाला एरिया दिखाया क्योंकि उन्हें खिड़की के बगल में बैठना काफी पसंद है। यहां देखिए चारू का नया घर।

    पिछले दिनों राजीव ने चारू पर करण मेहरा संग अफेयर का आरोप लगाया था लेकिन चारू ने सिरे से इस आरोप को खारिज कर दिया था। इतना ही नहीं चारू ने बताया कि राजीव हर किसी के साथ दिखने पर शक करते थे। वो ड्राइवर के साथ बातचीत करने पर भी शक करते थे। लेकिन बाद में राजीव ने खुद चारू से घर वापस आने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, ''चारू ने जो किया उसके लिए मैं उसे माफ नहीं कर पाउंगा। लेकिन चारू दरवाजा आज भी आपके लिए खुले हैं। अपने परिवार के पास वापस आ जाओ।” राजीव ने कहा था,”वो मुझसे बहुत प्यार करती है इसलिए इतना गुस्सा है। अगर प्यार न होता तो इतना गुस्सा न हो। उन्हें मुझे सबके सामने अपमानित नहीं करना चाहिए था।” 

    Tags