चारू असोपा ने बताई करण मेहरा संग रिश्ते की सच्चाई, राजीव सेन ने लगाया था अफेयर का आरोप

    राजीव सेन और चारू असोपा के बीच चीजें काफी खराब होती जा रही हैं। राजीव ने आरोप लगाया है कि चारू का अफेयर करण मेहरा से था। अब चारू ने इस पर जवाब दिया है।

    चारू असोपा ने बताई करण मेहरा संग रिश्ते की सच्चाई, राजीव सेन ने लगाया था अफेयर का आरोप

    चारू असोपा और राजीव सेन के बीच चीजें काफी खराब हो गई हैं। दोनों एक दूसरे के बारे में काफी खुलेआम आरोप लगा रहे हैं। दोनों ने पहले तलाक लेने के बारे में बात की थी लेकिन बाद में रुक गए और रिश्ते को नई शुरुआत देने की कोशिश की है। हालांकि इसके बिल्कुल उलट हो गया। राजीव ने हाल ही में चारू पर ये आरोप लगा दिया कि उनका 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा के साथ अफेयर है। इस बात ने जैसे आग में घी का काम किया। मीडिया में इस खबर ने आग पकड़ी और अब चारू ने इस पर रिएक्ट किया है।

    चारू ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ''जब एक आदमी के पास और कुछ नहीं होता है, तो उसके लिए एक महिला के कैरेक्टर को खराब करना आसान हो जाता है। चारू ने कहा कि आदमी जानते हैं कि एक महिला को सबसे ज्यादा क्या अफेक्ट करता है। उसने कहा कि राजीव के पास उसे नीचा दिखाने का कोई दूसरा तरीका नहीं था और इसलिए वो उस पर अफेयर का आरोप लगाने के लिए स्तर तक गिर गए। करण मेहरा के साथ रील वीडियो के बारे में बात करते हुए, चारू ने कहा कि ये एक प्रोफेशनल रील है जो एक ऐसे कार्यक्रम के लिए थी जिसमें उन्होंने एक साथ भाग लिया था।

    आरोप लगाते हुए क्या बोले थे राजीव?

    हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए राजीव ने कहा था, ''उसने स्पष्ट रूप से अपना दिमाग और एक व्यक्ति के रूप में उसके लिए मेरा सारा सम्मान खो दिया है। उसके पास (आरोपों का) कोई सबूत नहीं है, लेकिन उसका ईगो हद से बाहर चला गया है। मेरा पूरा परिवार उससे प्यार करता था और मुझसे ज्यादा उसका सपोर्ट करता था, फिर भी इस तरह के शर्मनाक आरोप। मैं इसके लायक नहीं हूं। मैं उसे इस यातना और अपमान के लिए कभी माफ नहीं करूंगा।''

    एक्टर ने कहा, ''वॉयस नोट में ध्यान देने वाली बात में से एक टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ उनका रोमांस है, जिसका खुलासा उनकी मां ने किया था। उसने उसके साथ एक रोमांटिक रील बनाई। वह मुझ पर उसे धोखा देने और उस पर शक करने का आरोप लगाती है। हम किस दुनिया में रह रहे हैं।'' 

    Tags