चारु असोपा ने दिखाया बेटी का चेहरा, बेहद क्यूट है सुष्मिता सेन की भतीजी, देखिये

    अब कपल की बेटी नन्हीं जियाना आज 3 महीने की हो गई है। आज इस खास दिन पर चारु असोपाने बेटी का चेहरा दिखाते हुए तस्वीरें शेयर की है।

    चारु असोपा ने दिखाया बेटी का चेहरा, बेहद क्यूट है सुष्मिता सेन की भतीजी, देखिये

    'मेरे अंगने में' की एक्ट्रेस चारु असोपाफिलहाल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से गायब अपनी बेटी की देख रेख में बिजी हैं। चारु असोपाऔर राजीव सेन नवंबर में बेटी के पेरेंट्स बने थे। अब कपल की बेटी नन्हीं जियाना आज 3 महीने की हो गई है। आज इस खास दिन पर चारु असोपाने बेटी का चेहरा दिखाते हुए तस्वीरें शेयर की है।

    चारु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पहले भी कई बार बेटी जियाना की झलक दिखा चुकी हैं। लेकिन इस बार उन्होंने बेटी के 3 महीने पूरे होने पर उनका चेहरा दिखाया है। इन तस्वीरों में जियाना बेहद ही क्यूट लग रही हैं। देखिये मम्मी चारु के साथ नन्हीं जियाना को-

    1 नवंबर 2021 को चारु ने नन्हीं जियाना को जन्म दिया था। इसकी ख़ुशी बुआ और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। जियाना के आने से परिवार में खुशियां आ गई है।

    बता दें, 7 जून 2019 को दोनों ने हिन्दू और क्रिस्चियन रीतिरिवाजों से गोवा में शादी की थी। लेकिन शादी के एक साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे से सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था। चारु ने अपना सरनेम हटा लिया था और राजीव ने शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। लेकिन अच्छी खबर ये है कि दोनों के बीच अब सब ठीक है। और अब दोनों अपनी बेटी को बड़े होते हुए देख रहे हैं।

    Tags