अपने हनीमून पर दलजीत ने डांस करते हुए पति निखिल को होठों पर कर दिया किस, यूजर्स बोले-'बेशर्म, बड़े बेटे का तो ख्याल किया होता'

    दलजीत का रोमांटिक रूप देख कर हैरान हुए लोग 

    अपने हनीमून पर दलजीत ने डांस करते हुए पति निखिल को होठों पर कर दिया किस, यूजर्स बोले-'बेशर्म, बड़े बेटे का तो ख्याल किया होता'

    दलजीत कौर ने हाल में बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी कर अपना नया घर बसा लिया है। शादी के बाद दोनों बैंकॉक और अब सिंगापुर में अपने हनीमून मना रहे हैं। अपने हनीमून पीरियड के दौरान दलजीत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो लगातार फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। अब दलजीत ने निखिल के साथ एक रोमांटिक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दजीत डांस हुए निखिल को होठों पर किस कर देती हैं।

    दलजीत थाईलैंड से अब सिंगापुर पहुंच गई हैं। यहां से उन्होंने पति निखिल के साथ डांस करते हुए का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दलजीत ने वाइट ऑफ़ शोल्डर, शॉर्ट ड्रेस पहनी है। वो निखिल के साथ डांस करती हैं और दोनों एक दूसरे को किस करने लगते हैं, देखिये-

    दलजीत अपने फैंस के साथ लाइव के जरिये भी जुड़ी हुई हैं। हाल में एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं। लाइव स्ट्रीम के दौरान, एक फैंस ने जोड़े से खुद का बेबी प्लान करने के बारे में सवाल किया था। और कुछ यूजर्स ने उन्हें बच्चों को छोड़ कर हनीमून पर जाने के लिए ट्रोल भी किया था। खुद को ट्रोल किये जाने पर एक्ट्रेस ने यूजर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।

    बता दें, टीवी सीरियल कुलवधू की शूटिंग के दौरान दलजीत और शालीन भनोट एक दूसरे के प्यार में पड़ गये थे। रिश्ते को नाम देते हुए दोनों ने साल 2009 में शादी कर ली और 2014 में एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे जेडन को जन्म दिया। हालांकि बेटे के जन्म के बाद से ही इनके बीच तनाव बढ़ गया। एक्ट्रेस ने शालीन पर मारपीट और गाली गलौच करने का आरोप लगाया। दलजीत अपने अलगाव के दौरान गोदी में बेटे जेडन को लेकर कोर्ट के चक्कर काटती देखी गईं थीं। दोनों अधिकारिक रूप से साल 2015 में अलग हो गये। अब दलजीत को लंबे इंतजार के बाद उनका जीवनसाथी मिल गया है।-

    Tags