डांसर शक्ति मोहन ने सलमान युसूफ के साथ किया हॉट डांस, यूजर्स बोले -राघव भैया भाभी को संभालिये

     शक्ति मोहन का सलमान के साथ इतना हॉट डांस देख यूजर्स को याद आए राघव जुयाल 

    डांसर शक्ति मोहन ने सलमान युसूफ के साथ किया हॉट डांस, यूजर्स बोले -राघव भैया भाभी को संभालिये

    सलमान युसूफ खान और शक्ति मोहन डांस की दुनिया के बड़े कलाकार माने जाते हैं। दोनों ने कई रियलिटी शोज़ में भाग लिया और रेमो डिसूजा के साथ कई शो जज भी किये हैं। लेकिन इन दो कमाल के डांसर्स को साथ में स्टेप्स करते देखना मज़ेदार है। सलमान और शक्ति का ये डांस विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूट-बूट में नज़र आ रहे सलमान सजी धजी शक्ति के साथ कपल डांस करते दिख रहे हैं।

    इस वीडियो में सलमान ग्रे कलर के सूट में नज़र आ रहे हैं। वहीँ शक्ति ने ब्लैक शिमरी ड्रेस पहनी हुई है। देखिये ये खूबसूरत डांस वीडियो-

    इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-सलमान और शक्ति की जोड़ी सबसे बेस्ट है, दूसरे यूजर ने लिखा-क्या इनके बीच कुछ चल रहा है? कमाल की केमिस्ट्री, अन्य यूजर ने तो डांसर राघव जुयाल को याद कर लिया, लिखा-राघव भैया, शक्ति भाभी किसी और के साथ डांस कर रही हैं।

    आपको याद होगा एक रिलीज़ शो के दौरान शक्ति जज और राघव होस्ट थे। इस दौरान दोनों के बीच मीठी नोकझोक ऑडियंस को पसंद आई थी। राघव ने शक्ति के साथ खूब फ़्लर्ट किया। इनकी केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि डांसिंग परफॉरमेंस से ज्यादा इनके फनी वीडियोस वायरल हुए थे।

    बता दें, ये वीडियो डांस प्लस 6 के दौरान है। उस समय सलमान और शक्ति जज शो के जज थे। शक्ति ने बताया था कि ये डांस वीडियो स्टेट पर जाने से पहले इनकी रिहर्सल का है। सलमान ये गाना कोरियोग्राफ का रहे थे। अब डांसर शक्ति अगले सीजन डांस प्लस 7 का इंतजार कर रही हैं।

    Tags