बीमार पड़ते ही अस्पताल में भर्ती हुए टीवी के ये तीन कलाकार, गर्दिश में चल रहे हैं सितारे

    टीवी के गलियारे से खबर आ रही है कि एक साथ कई टीवी सितारे बीमार पड़ गए हैं। बीमार होने के बाद इन सितारों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    बीमार पड़ते ही अस्पताल में भर्ती हुए टीवी के ये तीन कलाकार, गर्दिश में चल रहे हैं सितारे

    टीवी अदाकारा देबीना बनर्जी टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि हाल ही में मां बनी हैं। एक साल के अंदर देबीना बनर्जी ने 2 बेटियों को जन्म देकर सबको चौंका दिया है। जिसके बाद देबीना बनर्जी ने बताया था कि वो किस तरह से अपनी बेटियों का ख्याल रख रही हैं। कुछ दिनों पहले ही देबीना बनर्जी ने अपने पति गुरमीत चौधरी का धूमधाम से जन्मदिन मनाया है। इसी बीच देबीना बनर्जी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो देबीना बनर्जी बीमार पड़ गई हैं।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो देबीना बनर्जी इंफ्लूएंजा बी वायरस हो गया है। तबियत बिगड़ने के बाद देबीना बनर्जी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल देबीना बनर्जी का डॉक्टर्स इलाज कर रहे हैं। बीते कुछ समय से देबीना की तबियत ठीक नहीं चल रही थी। एक स्टेटमेंट जारी करते हुए देबीना बनर्जी के स्पोकपर्सन ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि वो जल्द ही ठीक हो जाएं। इस समय देबीना और उनकी बेटियों का खास ख्याल रखा जा रहा है। 

    देबीना बनर्जी के अलावा टीवी एक्टर जीशान खान भी अस्पताल पहुंच गए हैं। खबर है कि जीशान खान को फूड प्वाइजनिंग हो गई है। फूड प्वाइजनिंग होने के बाद शाजीन खान को एडमिट करवा दिया। जीशान खान की सेहत तेजी से सुधर रही है। हालांकि इस खबर ने जीशान खान और देबीना बनर्जी के फैंस को परेशान कर दिया है। लोग सोशल मीडिया के जरिए इन दोनों सितारों के हालचाल ले रहे हैं।

    बीते दिन ही खबर आई थी कि टीवी एक्टर अक्षय खारोडिया भी बीमार पड़ गए हैं। पांड्या स्टोर का ये कलाकार इस समय स्वाइन फ्लू से जूझ रहा है। तबियत बिगड़ने के बाद परिवार ने अक्षय खारोडिया को अस्पताल में एडमिट करवा दिया था। इस समय अक्षय खारोडिया का इलाज चल रहा है। इस खबर ने अक्षय खारोडिया के फैंस को भी डरा दिया है।  

    Tags