भारती सिंह के बेटे गोला ने की देबीना की बेटी लियाना से मुलाकात, एक दिन जन्में हैं दोनों

    1. साथ मे भारती सिंह अपने बेटे के साथ खड़ी हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा 'जब लियू पीयू, गोला से मिली। भारती को गुच्ची के बैग के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

    भारती सिंह के बेटे गोला ने की देबीना की बेटी लियाना से मुलाकात, एक दिन जन्में हैं दोनों

    भारती सिंह और एक्ट्रेस देबीना बैनर्जी इसी साल एक दिन माँ बनी हैं। दोनों ने 3 अप्रैल को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। देबीना एक प्यारी सी बेटी लियाना चौधरी की माँ बनी, भारती ने बेटे लक्ष्य यानी गोला को जन्म दिया। अब दोनों पहली बार कल अपनी मम्मियों के साथ मिले। देबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो बेटी को गोद में लिए नज़र आ रही हैं। साथ मे भारती सिंह अपने बेटे के साथ खड़ी हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा 'जब लियू पीयू, गोला से मिली। भारती को गुच्ची के बैग के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

    देबीना और गुरमीत ने रामायण के दौरान एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इस शो के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली। शादी के करीब 11 साल बाद दोनों इस साल बेटी के पेरेंट्स बने। दोनों ने अपने करियर को वक़्त दिया और अब फैमिली पर ध्यान दे रहे हैं।

    वहीं भारती सिंह की बात करें तो साल 2017 में ग्रैंड गोवा वेडिंग के बाद दोनों लंबे समय से बेबी प्लान कर रहे थे। लेकिन हेल्थ दिक्कतों और निजी कारणों से ये हो न सका। फिर भारती ने गोला के जन्म से पहले अपना वजन घटाया और फिर बेबी प्लान किया। अब हर्ष और भारती एक बेटे के माता पिता हैं। वैसे भारती बेटे के जन्म के कुछ दिनों बाद ही काम पर लौट आई थीं। लवकिं देबीना अपना सारा समय बेटे को दे रही हैं।

    Tags