पापा बने धीरज धूपर, पत्नी विन्नी अरोड़ा ने क्यूट से बेटे को दिया जन्म

    धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा पैरेंट्स बन गए हैं। विन्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद धीरज धूपर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

    पापा बने धीरज धूपर, पत्नी विन्नी अरोड़ा ने क्यूट से बेटे को दिया जन्म

    धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा पैरेंट्स बन गए हैं। दोनों के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। पापा बनते ही सबसे पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज दी है। इसी पोस्ट को उन्होंने विन्नी के अकाउंट से भी शेयर किया है। पोस्ट में लिखा गया है, ''हमें ये घोषणा करते हुए बेहद खुशी है कि, हमें बेटा हुआ है। 10.08.2022 माता-पिता विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर।'' जाहिर है दोनों की खुशी अभी सावतें आसमान पर होगी। धीरज धूपर ने 2 अप्रैल 2022 को को विन्नी अरोड़ा की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटोज के साथ ये ऐलान किया था। इसके बाद 16 मई 2022 को विन्नी के लिए गोद भराई रस्म भी हुई थी।

    पैरेंट्स बनने पर धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा को जमकर बधाइयां मिल रही हैं। फैंस तो फैंस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ से भी बधाइयों का तांता लग गया है। कनिका मान, रद्धिमा पंडित समेत तमाम स्टार्स से कपल को मुबारकबाद दी है।

    बता दें कि धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की मुलाकात ‘माता-पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर 2009 में हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था और इसके बाद कपल ने साल 2016 में शादी की थी। खैर अब दोनों अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव में प्रवेश कर चुके हैं। हम भी दोनों को पैरेंट्स बनने पर बधाई देते हैं और जैसे ही ये कपल अपने बच्चे का नाम बताएगा या उसकी फोटो दिखाएगा, आपको वो जरूर बताएंगे। 

    Tags