दिव्यांका त्रिपाठी का छलक उठा दर्द, बताया किस वजह से मिली थी करियर बर्बाद करने की धमकी

    एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दौर में आई मुश्किलों का जिक्र करती हुई बताई। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्हें निखरे वाली समझा जाता था। 

    दिव्यांका त्रिपाठी का छलक उठा दर्द, बताया किस वजह से मिली थी करियर बर्बाद करने की धमकी

    एक्टिंग की दुनिया में काम करना इतना आसान नहीं है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। कुछ तो यहां पर मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वहीं कुछ इसे बीच में ही छोड़कर वापस चले जाते हैं। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। अपनी पहचान बनाने में दिव्यांका को कई परेशानियों को सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस बनकर निकलीं। दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही मे एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। साथ ही बताया कि कैसे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

    बॉलीवुड बबल्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे वह कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें करियर बर्बाद करने तक की धमकी मिली थी। दिव्यांका त्रिपाठी ने इंटरव्यू मे बताया था कि प्रोडक्शन के एक इंसान को उनसे प्यार हो गया था। वो मुझे इंप्रेस करने के लिए हर तरह की कोशिश करता था, लेकिन मुझे उसमे कोई दिलचस्पी नहीं थी। उसके बाद वह पूरे बदले हुए मोड में आ गया था। अब इसकी लाइफ तो खराब करनी है। अब इसके बारे में गलत न्यूज देंगे और इसे परेशान करेंगे। दिव्यांका ने आगे कहा कि कभी-कभी ऐसा वक्त आता है जब पैसे नहीं थे। मुझे मेरे बिल्स भरने होते थे, ईएमआई देनी होती थी। बहुत बड़े-बड़े बोझ हुआ करते थे।

    नखरे दिखाने का लगाया गया था आरोप

    इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा कि एक फेज ऐसा भी आया था जब शो के बाद में किसी से मिलने जाती तो कहा जाता था कि आप तो नखरे दिखाती हो मैम। आपको काम नहीं देंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत सीरिय बनूं मैं तेरी दुल्हन से की थी। उसके बाद वह ये हैं मोहब्बतें शो में दिखाई दी थीं। बाद में वो खतरों के खिलाड़ी शो में दिखाई दी थीं।

    Tags