एकता कपूर ने कर दी नागिन 6 के ऑफ एयर होने की अनाउंसमेंट, बिग बॉस 16 से ढूंढ रही है नई नागिन

    एकता कपूर को यूजर्स ने दी बिग बॉस 16 से प्रियंका चाहर को नागिन बनानी की सलाह ..देखिये 

    एकता कपूर ने कर दी नागिन 6 के ऑफ एयर होने की अनाउंसमेंट, बिग बॉस 16 से ढूंढ रही है नई नागिन

    तेजस्वी प्रकाश को नागिन 6 में खूब पसंद किया गया था। अब नागिन का ये सीजन ऑफ एयर होने जा रहा है। ऑडियंस पिछले करीब एक साल से तेजस्वी को नागिन के अलग किरदारों में देख रही थी। लेकिन पिछले कुछ समय से इस सीजन के ऑफ एयर होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर ये पुष्टि कर दी है कि नागिन 6 बंद हो रहा है। साथ ही ये एलान भी कर दिया है कि उन्हें नई नागिन की भी तलाश है।

    एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तेजस्वी को नागिन बने देखा जा सकता है। ये वीडियो बिग बॉस 15 के दौरान का है जब एकता ने शो के दौरान ही नागिन 6 के लिए तेजस्वी को पसंद कर लिया था। अब बिग बॉस 16 से वो अपनी नई नागिन ढूंढ रही हैं। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट कर एकता कपूर को बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी के नाम का सुझाव दे रहे हैं। ऐसा हो सकता है नागिन 7 में प्रियंका ही नज़र आये।

    नागिन के पिछले सीजन को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया है। मौनी रॉय और अदा खान से शुरू हुआ नागिन का सिलसिला अब तक ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है। छठे सीजन में तेजस्वी प्रकाश के साथ महक चहल और उर्वशी ढोलकिया भी नज़र आई थीं। अब नये सीसन की भी कास्टिंग शुरू हो गई है और एकता कपूर ने अपनी नज़र बिग बॉस 16 पर टिकाई हुई है। इस सीजन में प्रियंका के अलावा टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा भी नागिन के लिए अच्छा आप्शन है।

    बता दें, बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी के गेम को बहुत पसंद किया गया है। मौजूदा गेम की माने तो शिव ठाकरे MC स्टैन टॉप कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। अर्चना गौतम इन टॉप कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर दे सकती है। अब देखना है फिनाले तक कौन कंटेस्टें पहुंचते हैं।

    Tags