जेल की हवा खाने के बाद Bigg Boss को मनहूस बता बैठे ऐल्विश यादव, मौका मिलते ही उड़ाई मुनव्वर फारुकी की भी खिल्ली

    मुनव्वर फारुकी के जेल जाने की खबर सुनते ही ऐल्विश यादव ने बिग बॉस के मेकर्स पर निशाना साध डाला है। 

    जेल की हवा खाने के बाद Bigg Boss को मनहूस बता बैठे ऐल्विश यादव, मौका मिलते ही उड़ाई मुनव्वर फारुकी की भी खिल्ली

    बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं। आज सुबह ही खबर आई थी कि मुनव्वर फारुकी भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। बीती रात मुंबई पुलिस ने एक क्लब में छापेमारी की थी जो कि गैरकानूनी तौर से चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मुंबई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जिसके बाद खबर आई कि गिरफ्तार हुए 12 लोगों में एक नाम मुनव्वर फारुकी का भी शामिल है। इस खबर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया। 

    किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि मुनव्वर फारुकी पुलिस के चंगुल में फंस गए हैं। लोग लगातार मुनव्वर फारुकी को लेकर सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं। इसी बीच ऐल्विश यादव ने इस घटना पर चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में ऐल्विश यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए बिग बॉस की जमकर आलोचना की है। मुनव्वर फारुकी की मजाक बनाते हुए ऐल्विश यादव ने लिखा, बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा समय शुरू हो जाता है क्या?

    ऐल्विश यादव का ये कमेंट लगातार फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। लोग दावा कर रहे हैं कि ऐल्विश यादव इशारों ही इशारों में बिग बॉस जैसे शो को मनहूस बता रहे हैं। ऐल्विश यादव ये बात भूल रहे हैं कि बिग बॉस की वजह से ही वो रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। गौरतलब है कि मुनव्वर फारुकी पर सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट (COTPA) के कहत केस दर्ज किया गया है। इस दौरान पुलिस ने इस हुक्का बार से 13,500 रुपए के 9 हुक्का और 4,400 कैश बरामद किए हैं। 

    मुनव्वर फारुकी से पहले ऐल्विश यादव भी अपनी हरकतों की वजह से जेल जा पहुंचे थे। रेव पार्टीज में सांप का जहर सप्लाई करने के जुर्म में पुलिस ने ऐल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। जेल की हवा खाने के बाद अब ऐल्विश यादव भी बाहर आ चुके हैं।