राखी सावंत की तरह गहना वशिष्ठ ने भी चोरीछिपे किया निकाह, एक जमाने में किया था राज कुंद्रा को हलाल

    खबर आ रही है कि गहना वशिष्ट ने चोरीछिपे एक मुस्लिम के साथ निकाह कर लिया है। इस खबर ने गहना वशिष्ठ के फैंस के बीच हड़कंप मचा दिया है।

    राखी सावंत की तरह गहना वशिष्ठ ने भी चोरीछिपे किया निकाह, एक जमाने में किया था राज कुंद्रा को हलाल

    गंदी बात स्टार गहना वशिष्ठ बीते काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। राज कुंद्रा केस के दौरान गहना वशिष्ठ ने जमकर बयानबाजी की थी। इस दौरान गहना वशिष्ठ ने राज कुंद्रा को लेकर तरह तरह के बयान दिए थे। गहना वशिष्ठ कई बार विवादित बयान देकर लाइमलाइट बटोर चुकी हैं। इसी बीच गहना वशिष्ठ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो गहना वशिष्ठ ने शादी कर ली है। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो गहना वशिष्ठ ने चोरीछिपे एक मुस्लिम लड़के के साथ निकाह किया है।

    सोशल मीडिया पर गहना वशिष्ठ की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में गहना वशिष्ठ निकाहनामे पर दस्तकखत करती नजर आ रही हैं। गहना वशिष्ठ के साथ एक लड़का दूल्हे बनकर बैठा दिख रहा है। गहना वशिष्ठ को तस्वीर में दुल्हन के लिबास में साफ देखा जा सकता है। लाल रंग के जोड़े में गहना वशिष्ठ कमाल लग रही हैं। गहना वशिष्ठ के पति का नाम फैजान अंसारी बताया जा रहा है। 

    गहना वशिष्ठ की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर गहना वशिष्ठ की शादी की खबर आग की तरह फैल गई है। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि गहना वशिष्ठ ने शादी कर ली है। लोगों ने तो गहना वशिष्ठ को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि गहना वशिष्ठ को शादी का बधाई दे रहे हैं।

    गौरतलब है कि गहना वशिष्ठ की तरह की राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी निकाह करके सबको चौंका दिया था। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि इन हसीनाओं ने एक मुस्लिम के साथ शादी कर ली है। राखी सावंत ने तो अपने पति को ही जेल भेज दिया। वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पति के साथ शादीशुदा जिंदगी के मजे ले रही हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि गहना वशिष्ठ की शादी की गाड़ी कहां जाएगी। 

    Tags