GHKPM Spoiler: विन्नू का पता लगाने के लिए सई करेगी सारी हदें पार, पाखी के सामने आएगा विराट ये सच

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में काफी कुछ होता हुआ दिखाई देने वाला है। सीरियल के अंदर सई को छोड़ने का विराट को पछतावा होगा। वहीं, विन्नू को ढूंढने के लिए सई सारी हदे पार करेगी। 

    GHKPM Spoiler: विन्नू का पता लगाने के लिए सई करेगी सारी हदें पार, पाखी के सामने आएगा विराट ये सच

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में सई को ये पता है कि उसका विन्नू जिंदा है। ऐसे में अपने बेटे को ढूंढने के लिए सई विराट की मदद लेने चाहेगी। लेकिन वो नहीं लेगी। सीरियल के आने वाले एपिसोड में सई काकी को सारी बात बता देगी। काका सई से कहेगी कि वैसे ही तेरी लाइफ में परेशानी चल रही है तू क्यों पुरानी चीजें लेकर आ रही है। सई काकी को समझाएगी कि उसके लिए विनयाक का पता लगना क्यों जरूरी है और वो विराट को इस बारे में बताना चाहती है। काकी सई को ऐसा करने से रोक देगी और कहेगी कि विराट ये बात जानकर काफी परेशान हो जाएगा। सई तय करती है कि वो विन्नू अकेले ढूंढेंगी।

    सीरियल के अंदर आगे दिखाया जाएगा कि विराट मीनाक्षी की कही हुई बातों को याद करते हुए परेशान होता है। उसने सई के साथ जो गलत बर्ताव किया होता है उसके बारे में सोच रहा होता है। तभी पाखी वहां आ जाती है। वो विराट से पूछती है कि उसे इस बात का दुख हो रहा है कि उसने सई के साथ जो कुछ भी किया वो गलत था? इसका जवाब विराट हां में देता है। वो कहता है कि जो हो गया सो हो गया उसे मैं बदल तो नहीं सकता हूं ना। आगे वो पाखी से कहता है कि इसको लेकर वो कुछ भी सवाल ना करें। ये बात सुनते ही पाखी पूरी तरह से टूट जाती है। विराट को सई का मैसेज मिलता है जिसमें लिखता होता है कि विराट क्या आप मुझे आनंदी जी का नंबर दे सकते हैं जो अनाथाश्रम से जुड़ी हुई है। विराट ये पढ़ते ही शॉक हो जाता है और सोचने लगता है कि कहीं सई को विन्नू के बारे में पता तो नहीं लग गया। 

    सई का झूठ पकड़ेगा विराट

    विराट सई को फोन करके पूछता है कि उसे कुछ काम था उससे तो सई कहती है कि बस कुछ था जिसकी वजह से उसने उन्हें कॉल किया था। इसके बाद विराट सई की लोकेशन का पता लगा लेता है। वो सिटी अस्पताल में होती है और अशोक कम्बले से मिलने पहुंची होती है। विराट कहता है कि उसे डॉक्टर से कुछ काम है तो वो उसे बता सकती है। सई बात को पलट देती है। 

    सई से सच छिपाएगा विराट

    वहीं, काकू कहती मीनाक्षी से कहती है कि उसे मीनाक्षी ने कई बार इशारे दिए थे, लेकिन उसे पता नहीं था कि बात इतनी बिगड़ जाएगी। इस पूरे मामले का इल्जाम सोनाली सई पर लगा देती है। विराट आनंदी को फोन करके बताएगा कि वो सई के विन्नू के बारे में पूछेगी तो प्लीज उसे कुछ भी नहीं पता लगना चाहिए। इसके बाद सई डॉक्टर अशोक से मिलती है और अनाथाश्रम के बारे में पूछती है। अशोक विराट के बारे में सई को बताने वाला ही होता है लेकिन विराट वहां पहुंचकर डॉक्टर से कहता है कि आप इस बारे में सई को कुछ भी नहीं बताना। 

    Tags