गुम है किसी के प्यार में: पूरे च्वहाण हाउस पर राज करेगी सई, जेल की सलाखों के पीछे सड़ेगा विराट का दुश्मन

    गुम है किसी के प्यार में: पूरे च्वहाण हाउस पर राज करेगी सई, जेल की सलाखों के पीछे सड़ेगा विराट का दुश्मन

    नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में सई अपनी जान पर खेलकर विनायक की जान बचाने वाली है। 

    गुम है किसी के प्यार में: पूरे च्वहाण हाउस पर राज करेगी सई, जेल की सलाखों के पीछे सड़ेगा विराट का दुश्मन

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में होली खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। होली के मौके पर जहां एक तरफ सई और पाखी की लड़ाई चालू है वहीं अजय कांबले ने भी विराट के घर पर धावा बोल दिया है। विराट के इस नए दुश्मन की वजह से नया बवाल खड़ा हो गया है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में अब तक आपने देखा कि विराट सई से प्यार का इजहार करता है। नशे में होने की वजह से विराट सो जाता है। वहीं पाखी गुस्से में घर का सारा सामान तहसनहस कर देगा। इसी बीच गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक नया बवाल होने वाला है। 

    नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई को अजय कांबले का मैसेज आएगा। इस मैसेज के जरिए सई को पता चलेगा कि विराट के घर में बम ब्लास्ट होने वाला है। सई ये बात विराट को बताने जाएगी। नशे में होने की वजह से विराट को कुछ समझ नहीं आएगा। विराट को छोड़कर सई विनायक को तलाशना शुरू कर देगी।

    सई विनायक को एक म्यूजिक सिस्टम के साथ देखेगी। सई विनायक के हाथ से म्यूजिक सिस्टम लेकर फेंक देगी। म्यूजिक सिस्टम के गिरते ही बम ब्लास्ट हो जाएगा। सई अपनी जान पर खेलकर विनायक को बचा लेगी। बम ब्लास्ट की आवाज से विराट भी जाग जाएगा। सई विराट को सब कुच बताएगी। विराट गुस्से में घर से निकल जाएगा।

    विराट अजय कांबले की जमकर धुनाई करेगा। घर वापस आने के बाद विराट सई को पत्नी का दर्जा देगा। पाखी विराट की सारी हरकतें देखता रह जाएगा। विराट ऐलान करेगा कि सई अपना घर छोड़कर कहीं नहीं जाएगी। विराट की इस हरकत को देखकर भवानी खुश हो जाएगी। वहीं पाखी घर में जमकर हंगामा खड़ा कर देगी। 

    Tags