Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ससुराल में शिंगचैन बनकर हंगामा मचाती दिखीं ऐश्वर्या शर्मा, सिर पर उठाया पूरा घर
गुम है किसी के प्यार में स्टार ऐश्वर्या शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से ऐश्वर्या शर्मा का पत्ता साफ हो चुका है। अब ऐश्वर्या शर्मा खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रही हैं जिसकी शूटिंग उन्होंने काफी पहले ही खत्म कर ली थी। अब तो ऐश्वर्या शर्मा घर में आराम फरमा रही हैं। हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने थाईलैंड और स्विट्जरलैंड की सैर की है। सैर सपाटा निपटने के बाद ऐश्वर्या शर्मा के पास अब कोई काम नहीं है। ऐसे में ऐश्वर्या शर्मा ने घर में ही मस्ती करनी शुरू कर दी है। कुछ समय पहले ही ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा शिंगचैन बनकर हंगामा मचाती नजर आ रही हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा हाथ में कंघा लेकर शिंगचैन के डायलॉग बोल रही हैं। इस वीडियो के जरिए ऐश्वर्या शर्मा ने फैंस को बताया है कि उनको खुलकर जिंदगी जीनी चाहिए। इतना ही नहीं वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा जमकर डांस कर रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने लिखा, लाइफ हो तो शिंगचैन जैसी...। अब ये तो हर कोई जानता है कि ऐश्वर्या शर्मा शिंगचैन की कितनी बड़ी फैन हैं।
ऐश्वर्या शर्मा अक्सर शिंगचैन बनकर अपने पति को भी परेशान करती हैं। इस बार तो ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी ससुराल को सिर पर उठा लिया है। फैंस को ऐश्वर्या शर्मा का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है जो कुछ समय में ही ऐश्वर्या शर्मा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस ऐश्वर्या शर्मा की तुलना शिंगचैन से कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ऐश्वर्या शर्मा इस समय किसी भी टीवी सीरियल में काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में फैंस ऐश्वर्या शर्मा के टीवी पर वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फैंस को खतरों के खिलाड़ी 13 में ऐश्वर्या शर्मा का अंदाज काफी पसंद आ रहा है।