Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के इस सितारे ने रातों रात छोड़ा शो, शक्ति अरोड़ा को लगा सदमा

    खबर आ रही है कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में के एक सितारे ने शो ही छोड़ दिया है। 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के इस सितारे ने रातों रात छोड़ा शो, शक्ति अरोड़ा को लगा सदमा

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में इस समय काफी कुछ देखने को मिल रहा है। ईशान और सवि की शादी हो चुकी है। सुरेखा और यशवंत के पूरे प्लान पर पानी फिर गया है। वहीं सवि का करियर भी बर्बाद होने की कागार पर है। इतना सब होने के बाद भी ईशान के माता पिता सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी से गायब चल रहे हैं। लंबे समय से सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में शांतनु और ईशा को नहीं दिखाया गया है। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

    खबर है कि सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में शांतनु का किरदार निभाने वाले एक्टर इंद्रनील भट्टाचार्या ने तो शो ही छोड़ दिया है। जी हां सही सुना आपने...। शो की कहानी में ईशा को चोट लगने के बाद शांतनु ने घर छोड़ दिया था। जिसके बाद शांतनु ने ईशा के साथ एक ही छत के नीचे रहना शुरू कर दिया था। जिसके बाद से ही इंद्रनील भट्टाचार्या शो से गायब चल रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि इंद्रनील भट्टाचार्या ने शो को अलविदा कह दिया है। 

    इंद्रनील भट्टाचार्या ने कुछ समय पहले ही एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कास्ट को गुडबाय बोल दिया है। अब सोशल मीडिया पर इंद्रनील भट्टाचार्या की ये पोस्ट वायरल हो रही है। वहीं शांतनु के बेटे का किरदार निभाने वाले शक्ति अरोड़ा ने भी इंद्रनील भट्टाचार्या को विदाई दे दी है। शक्ति अरोड़ा ने कुछ समय पहले ही इंद्रनील भट्टाचार्या ने नाम एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में शक्ति अरोड़ा ने बताया है कि वो अपने ऑनस्क्रीन पिता को कितना मिस करने वाले हैं। इस खबर ने इंद्रनील भट्टाचार्या के फैंस को चौंका दिया है। 

    Tags