गुम है किसी के प्यार में में चल रहे ड्रामे के बीच आयशा सिंह ने रातों रात छोड़ा शो? तस्वीरें देखकर फैंस को लगा सदमा

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में स्टार आयशा सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखकर फैंस को लग रहा है कि आयशा सिंह शो छोड़ रही हैं। 

    गुम है किसी के प्यार में में चल रहे ड्रामे के बीच आयशा सिंह ने रातों रात छोड़ा शो? तस्वीरें देखकर फैंस को लगा सदमा

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में टीवी के उन शोज में से एक है जिसमें अक्सर हंगामा मचता रहता है। ये शो अपनी स्टोरी लाइन की वजह से समय समय पर बुरी तरह से ट्रोल होता रहता है। इस समय भी लोग सीरियल गुम है किसी के प्यार में के विराट की क्लास लगा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि विराट पाखी की वजह से सई को बदनाम करने में जुटा हुआ है। इसी बीच सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोगों को लगने लगा है कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में से आयशा सिंह की छुट्टी होने वाली है। 

    अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में आयशा सिंह सीरियल गुम है किसी के प्यार में के डायरेक्टर सिद्धार्थ वनकर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आयशा सिंह ने लिखा, सिद्धार्थ वनकर जैसे क्रिएटिव डायरेक्टर के साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया। इन्होंने सीरियल गुम है किसी के प्यार में जैसे शो को हिट करने के लिए बहुत मेहनत की है। सिद्धार्थ बहुत ही समझदारी के साथ काम करते हैं। मुझे खुशी है कि सेट पर मैंने सिद्धार्थ जैसा अच्छा दोस्त हासिल कर लिया। 

    आयशा सिंह की तस्वीरों और कैप्शन को देखकर फैंस को लग रहा है कि आयशा सिंह शो छोड़ रही हैं। आयशा सिंह के कैप्शन ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। आयशा सिंह के बारे में बात करते हुए एक यूजर ने लिखा, क्या बात है कल नील भट्ट ने अपने डायरेक्टर के साथ फोटो शेयर की थी। आज आयशा सिंह अपने डायरेक्ट की तारीफ कर रही है। लग रहा है कि इन दोनों में से कोई एक शो छोड़कर जाने वाला है। कहीं सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जनरेशन गैप तो नहीं आने वाला है। गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आखिर चल क्या रहा है।