Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: जिंदगी में की गई अपनी हर बेवकूफी को सुधारेगी सई, घोंपेगी सत्या की पीठ में छुर्रा

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में सत्या का परिवार उसका साथ देने की कोशिश करेगा। दूसरी तरफ सई एक बड़ा फैसला करेगा। 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: जिंदगी में की गई अपनी हर बेवकूफी को सुधारेगी सई, घोंपेगी सत्या की पीठ में छुर्रा

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी तेजी से अपने एंड की तरफ बढ़ रही है। जल्द ही सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में जनरेशन लीप आ जाएगा। लीप के बाद विराट और सई की कहानी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, सत्या सई को प्रपोज करता है। प्रपोज करते ही सत्या बेहोश हो जाता है। इस दौरान सई को पता चलता है कि सत्या को पैरालाइसिस हो गया है। सच जानकर सत्या बौखला जाता है। 

    वहीं सत्या और सई को देखकर विराट का दिल टूट जाता है। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे सई सत्या को ठीक करने की कोशिश करेगी। अपने बेटे की हालत देखकर अम्बा की हालत खराब हो जाएगी। सई अम्बा को यकीन दिलाएगी कि वो सत्या को ठीक करके ही दम लेगी। इसी बीच विराट विनायक के साथ सई के घर पहुंच जाएगा। 

    विनायक सत्या के साथ खेलेगा। हालांकि सत्या विराट को देखकर चिढ़ जाएगा। सत्या सई के सामने विराट को जलील करेगा। विराट विनायक को लेकर घर चला जाएगा। सई दावा करेगी कि सत्या ने गुस्से में आकर विराट के साथ बद्सलूकी की है। विराट कहेगा कि सत्या इस समय पाखी की जगह पर खड़ा है। सत्या भी पाखी की तरह अपने प्यार को खोने से डर रहा है।

    जल्द ही सत्या विराट को फोन करेगा। सत्या विराट से कहेगा कि वो सई से अलग होना चाहता है। सई सत्या को तलाक देने से मना कर देगी। सई की बातें सुनकर विराट को जरा भी हैरानी नहीं होगी। हालांकि सई और विराट को साथ देखकर सत्या का पारा चढ़ जाएगा। अपाहिज होने के बाद भी सत्या विराट और सई को जान से माने की प्लानिंग करेगा। 

    Tags