Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मौका पाते ही गढ़े मुर्दे उखाड़ेगी सवि, आम होंगे ईशान के इश्क के चर्चे
सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में सवि के सामने ईशान की लव स्टोरी आने वाली है। रीवा ईशान के सामने आने वाली है।
![Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मौका पाते ही गढ़े मुर्दे उखाड़ेगी सवि, आम होंगे ईशान के इश्क के चर्चे Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मौका पाते ही गढ़े मुर्दे उखाड़ेगी सवि, आम होंगे ईशान के इश्क के चर्चे](https://imagesv2.desimartini.com/images/202311/ghum-hai-kisikey-pyaar-meiin-1700790834.jpeg?width=800&quality=50&format=webp)
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में सवि और ईशान की लव स्टोरी शुरू हो चुकी है। सुरेखा चाहकर भी सवि और ईशान को अलग नहीं कर पा रही है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, सवि और ईशान का एमएमएस वायरल हो जाता है। ये बात जानकर सुरेखा की जान निकल जाती है। इसी बीच सवि के पैर में चोट लग जाती है। ईशान सही समय पर आकर सवि की मदद करता है। सवि और ईशान को साथ देखकर कॉलेज के लोग हैरत में पड़ जाते हैं।
इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक और नया ड्रामा शुरू होने वाला है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आप देखेंगे, सुरेखा सवि और ईशान को अलग करने के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्लान बनाएगी। सवि की पेंटिंग बर्बाद करने के बाद सुरेखा रीवा को अपने घर बुला लेगी। ईशान रीवा को देखकर चौंक जाएगा।
ईशान रीवा से दूरी बनाने की कोशिश करेगा। वहीं रीवा ईशान को हासिल करने की कोशिश करेगी। रीवा बताएगी कि वो ईशान के बिना नहीं रह सकती। ईशान दावा करेगा कि वो किसी और से प्यार करता है। इस दौरान ईशान सवि का नाम ले लेगा। ईशान दावा करेगा कि वो सवि को पसंद करता है। रीवा के ये बात जानकर हैरान हो जाएगी।
-
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में जल्द ही सवि को भी ईशान की लव स्टोरी की भनक लग जाएगी। सवि जान जाएगी कि ईशान रीवा नाम की लड़की से प्यार करता है। इस दौरान सवि को एहसास होगा कि वो भी ईशान को पसंद करती है। ईशान के प्यार की कहानी सुनकर सवि का दिल टूट जाएगा। जल्द ही सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह सवि और ईशान की शादी हो जाएगी।