Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को कोर्ट में घसीटेगी सत्या की मां, सई के सामने उगलेगी जहर

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को कोर्ट में घसीटेगी सत्या की मां, सई के सामने उगलेगी जहर

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में सई को एक बुरी खबर मिलने वाली है। 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को कोर्ट में घसीटेगी सत्या की मां, सई के सामने उगलेगी जहर

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी एक एहम मोड़ पर आ चुकी है। जल्द ही नील भट्ट और आयशा सिंह के इस शो में लंबा लीप आने वाला है। लीप से पहले मेकर्स शो की कहानी को खत्म करने में जुटे हुए है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, सई अपने परिवार के साथ मिलकर लावणी करती है। सई की हरकतें भवानी का खून जलाएगी। भवानी विराट के सामने जमकर जहर उगलेगी। वहीं सत्या की मां स्टेज पर डांस करके काफी खुश हो जाएगी। इस दौरान अम्बा की मुलाकात निनाद से होगी।

    जल्द ही सई की जिंदगी में एक नया बम फटने वाला है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में कुछ ऐसा होगा जिसे जानकर सई की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, विराट और सत्या गलती से शराब पी लेंगे। शराब पीते ही सत्या और विराट एक दूसरे से दिल की बात करेंगे।

    विराट और सत्या को लगेगा कि सई इवेंट से चली गई है। शराब के नशे में विराट और सत्या कार लेकर रवाना हो जाएंगे। रास्ते में सत्या का एक्सीडेंट हो जाएगा। इस एक्सीडेंट में विराट लापता हो जाएगा। वहीं सत्या के सिर में गहरी चोट लगेगी। जल्द ही सई को सत्या के एक्सीडेंट के बारे में पता चलेगा। सत्या की मां विराट पर इल्जाम लगाना शुरू कर देगी।

    सत्या की मां दावा करेगी कि विराट उसके बेटे की जान लेना चाहता है। सई सत्या की मां को सच बताएगी। इस दौरान सई को सत्या की खराब हालत के बारे में पता चलेगा। सत्या की मां इस बार निनाद पर भी निशाना साधेगी। सत्या की मां गुस्से में पुलिस थाने तक पहुंच जाएगी। हालांकि सई को विराट का कोई भी पता नहीं चलेगा। विराट के गायब होने से सई घबरा जाएगी। 

    Tags