Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अपने सौतेले भाई की वजह से जेल में चक्की पीसेगा विराट, सास से बगावत करेगी सई

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अपने सौतेले भाई की वजह से जेल में चक्की पीसेगा विराट, सास से बगावत करेगी सई

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में सत्या की हालत खराब होने वाली है। वहीं विराट एक्सीडेंट के बाद लापता हो जाएगा। 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अपने सौतेले भाई की वजह से जेल में चक्की पीसेगा विराट, सास से बगावत करेगी सई

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। विराट चाहकर भी सई को भुला नहीं पा रहा है। वहीं सई भी अपनी शादी को निभा पा रही है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, सत्या और विराट गलती से शराब पी लेते हैं। शराब के नशे में सत्या कार चलाता है। इस दौरान सत्या की कार का एक्सीडेंट हो जाता है। पुलिस सई को फोन करके सत्या के एक्सीडेंट की जानकारी देती है। सई और उसका परिवार बिना देर किए अस्पतला पहुंच जाता है। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक और नया ड्रामा शुरू होने वाला है।

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, सत्या का हाल देखकर अम्बा घबरा जाती है। अम्बा सबके सामने विराट को अपने बेटे का गुनेहगार बताने वाली है। अस्पताल में अम्बा जमकर विराट को कोसने वाली है। अम्बा बिना देर किए विराट के नाम एफआईआर दर्ज करवा देती है। वहीं भवानी और उसका परिवार भी विराट की तलाश में निकल जाएगा। 

    सई विराट के कपड़े लेने के लिए अपने घर जाएगी। अपने घर के दरवाजे पर सई विराट को देखेगी। सई बिना देर किए विराट को अपने साथ घर में ले जाएगी। विराट सई से बार बार बात करने की गुजारिश करेगा। सई विराट को आराम से लेटा देगी। इसी बीच अम्बा सई के पास पहुंच जाएगी। विराट और सई को साथ देखकर अम्बा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। 

    अम्बा सई को बद्चलन का टैग दे डालेगी। इसी बीच पुलिस आकर विराट को गिरफ्तार कर लेगी। विराट को थाने में होश आएगा। वहीं दूसरी तरफ सत्या की भी आंख खुल जाएगी। सई सत्या और विराट से सच जानने की कोशिश करेगी। सत्या और विराट दोनों ही दावा करेंगे कि शराब की वजह से उनको कुछ याद नहीं है। ऐसे में सई विराट को बेकसूर साबित करने के लिए मोर्चा खोल डालेगी।